• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home State

सब्जी व्यापारी की पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान

tmmirror_site by tmmirror_site
February 10, 2024
in State
0
सब्जी व्यापारी की पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान
495
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter
  • निशातपुरा थाना क्षेत्र इंडस रिजेंसी की घटना

विशेष प्रतिनिधि, भोपाल। शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक सब्जी व्यापारी की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना की सूचना पाकर निशातपुरा पुलिस मित्तल कॉलेज के पास इंडस रिजेंसी तक पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
निशातपुरा पुलिस ने बताया कि इंडस रिजेंसी के घटनास्थल पर महिला द्वारा मृत्यु पूर्व लिखा गया सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि महिला बीमारी के कारण लंबे समय से परेशान थी। पुलिस सावित्री सिंह (44) पति चंदन सिंह निवासी मित्तल कॉलेज के पास इंडस रिजेंसी के मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि मृतका सावित्री का पति चंदन सिंह सब्जी व्यापारी है, जिसकी करोंद मंडी में दुकान है। बीते गुरुवार की सुबह चंदन सिंह व्यापार के सिलसिले में आगरा के लिए रवाना हो गया। साथ ही उसका बेटा और बेटी स्कूल चले गए थे। उनकी बेटी की बोर्ड परीक्षा चल रही है, जिसका पेपर देने वह स्कूल गई थी। वह स्कूल से लौटी तो कमरे में जाकर सो गई, तब उसका भाई कोचिंग गया था। शाम करीब साढ़े 4 बजे बेटी की नींद खुली तो मां नहीं दिखाई दी। आवाज देने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो वह मां को देखने ऊपर वाले कमरे में पहुंची। जहां सावित्री फांसी के फंदे पर लटकी मिली। बेटी ने तुरंत फंदा काटा और मां को नीचे उतारा। साथ ही पड़ोसियों को बुलाया और उनकी मदद से अपनी मां को इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सावित्री को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि मृतका सावित्री के पति चंदन सिंह को जब तक घटना की सूचना मिली, तब तक वह झांसी तक पहुंच गए थे, जहां से वह लौट पड़े। बताया कि सावित्री को बीपी और सुगर की बीमारी थी, जिसे लेकर वह लंबे समय से परेशान थी।

Previous Post

युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला, नाबालिग व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

Next Post

घर में घुसकर महिला की नृशंस हत्या करने वाले सभी 4 आरोपी गिरफ्तार

Next Post
घर में घुसकर महिला की नृशंस हत्या करने वाले सभी 4 आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर महिला की नृशंस हत्या करने वाले सभी 4 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist