• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Featured

पप्पू यादव ने कांग्रेस में अपनी पार्टी का विलय किया, पट्टा पहनते ही झेलना पड़ी नाराज़गी

पार्टी दफ्तर में लगे पप्पू यादव जिंदाबाद के नारे, तो अध्यक्ष ने कहा यह सब यहां नहीं चलता...

tmmirror_site by tmmirror_site
March 21, 2024
in Featured, Politics
0
पप्पू यादव ने कांग्रेस में अपनी पार्टी का विलय किया, पट्टा पहनते ही झेलना पड़ी नाराज़गी
497
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

पटना/न्यूज़ डेस्क। बिहार की राजनीति में इन दिनों बड़े-बड़े फेरबदल हो रहे हैं। इसी कड़ी में जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव ने कांग्रेस में अपनी पार्टी का विलय कर दिया। इस दौरान पटना स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में पप्पू यादव का जोरदार स्वागत किया गया. कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद थे, उन्होंने जैसे ही पप्पू यादव को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया तो कुछ लोग पप्पू यादव के जिंदाबाद-जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। पार्टी दफ्तर में नारेबाजी के चलते कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नाराज गए उन्होंने तुरंत नारेबाजी रोकते हुए और पप्पू यादव से कहा, ‘पप्पू जी ये सब नहीं चलता है यहां, ये पार्टी दफ्तर है.’ इसपर जवाब देते हुए पप्पू यादव ने कहा, ‘नारे लगा रहे लोग कांग्रेस के हैं.’ इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भाजपा सांसद किरेन रिजिजू ने वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. बता दें कि फिलहाल बिहार में अभी इंडिया गठबंधन के सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय नहीं हुआ है। इस बीच कांग्रेस ने पूर्णिया सहित कई सीटों पर अपना दावा ठोक दिया है. पूर्णिया सीट कांग्रेस पार्टी पप्पू यादव के लिए मांग रही है। पूर्व सांसद राजेश रंजन ऊर्फ पप्पू यादव बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए और अपनी जन अधिकार पार्टी (जाप) का विलय कर दिया. यादव और उनके पुत्र सार्थक ने कांग्रेस मुख्यालय में देश की सबसे पुरानी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के बिहार प्रभारी मोहन प्रकाश और पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने पार्टी में उनका स्वागत किया। पप्पू यादव ने कहा, ‘मेरी विचारधारा हमेशा कांग्रेस की विचारधारा के करीब रही है। राहुल गांधी जी संघर्ष के प्रतीक हैं, उन्होंने देश के लिए एक उम्मीद जगाई है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस और लालू यादव मिलकर 2024 जीतेंगे और 2025 जीतेंगे’ पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन भी कांग्रेस की नेता हैं और वह राज्यसभा सदस्य हैं। अब माना जा रहा है कि पप्पू यादव कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। जिसकी तैयारी भी लगभग उनकी ओर से पूरी है।

Previous Post

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने विशेष मतदाता जागरुकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Next Post

बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में  शिखर धवन के हमशक्‍ल ने सभी का ध्‍यान खींचा

Next Post
बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में  शिखर धवन के हमशक्‍ल ने सभी का ध्‍यान खींचा

बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में  शिखर धवन के हमशक्‍ल ने सभी का ध्‍यान खींचा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist