स्पोर्ट डेस्क/ मिरर। आईपीएल 2024 का छठा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच सोमवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला गया। इस दौरान शिखर धवन के हमशक्ल ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। विराट कोहली ने जब स्क्रीन पर शिखर धवन के हमशक्ल को देखा तो उनका दिया हुआ रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से मात दी। पंजाब किंग्स की टीम एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर करीबी मुकाबले में हार गई। शिखर धवन के नेतृत्व वाली पंजाब किंग्स ने सोमवार को पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 19.2 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।पंजाब किंग्स की यह दो मैचों में पहली शिकस्त रही। वो आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। आरसीबी की दो मैचों में यह पहली जीत रही और वो आईपीएल 2024 की अंक तालिका में छठे स्थान पर जमी हुई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर काबिज बनी है।




















Discussion about this post