भारत ने गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान को हरा दिया है। भारत ने 19 रनों से यह मुकाबला अपने नाम किया और गोल्ड मेडल अपने ही पास रखा।
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स-2026 के गोल्ड मेडल मैच में रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रनों से हरा दिया। टीम इंडिया ने अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की तूफानी पारियों के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 211 रन बनाए। पाकिस्तान की टीम 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 192 रन ही बना सकी। इसी के साथ टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल अपने पास ही रखा है जबकि पाकिस्तान को सिल्वर मेडल मिला है। श्रीलंकाई टीम बांग्लादेश को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रही है।

अभिषेक ने 28 गेंदों पर तीन चौके और सात छक्कों की मदद से 61 रनों की पारी खेली। वहीं, तिलक 22 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 51 रन बनाने में सफल रहे। पाकिस्तान के लिए हसन नवाज ने 51 गेंदों पर पांच चौके और सात छक्कों की मदद से 96 रनों की पारी खेली। वह आखिरी गेंद पर आउट हुए।



















Discussion about this post