डिजिटल डेस्क न्यूज़/आगर-मालवा। फिल्म अभिनेता गोविंदा इन दिनों अपने पारिवारिक मसलों को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। इसी बीच वे सोमवार को मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता के दर्शन किए। अभिनेता के मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में प्रशंसक भी परिसर में जुट गए।
मंदिर पहुंचने के बाद गोविंदा ने मां बगलामुखी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी ने उन्हें माता की चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। गोविंदा ने मंदिर में कुछ समय बिताया और धार्मिक विधियों में शामिल हुए।
गोविंदा के नलखेड़ा पहुंचने की सूचना जैसे ही लोगों को मिली, मंदिर परिसर में प्रशंसकों की भीड़ बढ़ने लगी। लोग अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए।



















Discussion about this post