• Latest
  • Trending
  • All
  • Business
  • Politics
  • World
  • Lifestyle
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर खादी ग्रामोद्योग भवन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, राष्ट्रपिता को नमन किया

October 2, 2026 - Updated on October 3, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपालक सम्मेलन में न्याय संहिता आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

October 3, 2026
एशियन गेम्स-2026 के गोल्ड मेडल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हरा कर जापान में फहराया स्वर्णिम परचम

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की राजा भोज विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की अगवानी

नई दिल्ली में सीएम मोहन यादव ने की पीएम मोदी से भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

October 1, 2026
MP त्विषा शर्मा केस : पूर्व जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज एक्ट की धारा हटी,अगली सुनवाई 8 अक्तूबर को

September 30, 2026
मध्य प्रदेश भाजपा के प्रभारी बिप्लब कुमार देब और सह प्रभारी रेखा वर्मा आज से दो दिन भोपाल में रहेंगे

देश के प्रगति-50 शहरों में शामिल हुए इंदौर, भोपाल और उज्जैन

September 29, 2026
मेरे गुरु भाई की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में हुई, सामान्य नहीं हुई

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 में पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में हाईकोर्ट में समझौते से समाधान, 3 फीट हिस्सा हटाने पर बनी सहमति; पथराव और लाठीचार्ज के बीच हुई कार्रवाई

September 28, 2026
अभिनेता गोविंदा नलखेड़ा पहुंचे यहां उन्होंने प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता के दर्शन किए

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, October 4, 2026
Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Login
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result

Home State

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर खादी ग्रामोद्योग भवन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, राष्ट्रपिता को नमन किया

Rakesh Mishra by Rakesh Mishra
October 2, 2026 - Updated on October 3, 2026
in State
Reading Time: 1 min read
A A
0
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर खादी ग्रामोद्योग भवन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, राष्ट्रपिता को नमन किया
FacebookTwitter

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर खादी ग्रामोद्योग भवन पहुंचे मुख्यमंत्री
राष्ट्रपिता को नमन किया, चरखा चलाया, खादी वस्त्रों की खरीदारी की और विजिटर बुक में लिखा संदेश

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर जवाहर चौक स्थित खादी ग्रामोद्योग भवन पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सूत की माला पहनाकर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां चरखा चलाया, खादी वस्त्रों की खरीदारी की और विजि़टर बुक में अपना अनुभव संदेश भी अंकित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां खादी वस्त्रों के निर्माण से लेकर उनकी मार्केटिंग और इन वस्त्रों के विक्रय की सम्पूर्ण प्रक्रिया की जानकारी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खादी भंडार आए खरीदारों से चर्चा की और कहा कि खादी से प्रेम बनाए रखें, हमेशा खादी अपनाएं और स्वदेशी की ओर बढ़ें।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि हम सबको वोकल फॉर लोकल होने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खादी के वस्त्रों की खरीदारी की। गांधी जयंती के अवसर पर आज खादी वस्त्रों की खरीदी पर 20 प्रतिशत की छूट दी जाती है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने खरीदारी कर यूपीआई से ऑनलाइन पेमेंट किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजिटर्स बुक में अपना संदेश अंकित करते हुए लिखा कि – आजादी के पूर्व स्वालंबन एवं ग्राम स्वराज के साथ आजादी की ललक लिये, देशभर में महात्मा गांधी ने खादी तथा सूत कातते हुये जो देशभक्ति और जनभावनाओं की जो अलख जगाई, वह कालातीत है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिखा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पुन: इसी भाव को पुर्नस्थापित करते हुए खादी के प्रति पूरे देश का प्रेम एवं अपनत्व जोड़ा है। आइये हम सब खादी अपनायें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता के साथ विकास के पथ पर अग्रसर है। महात्मा गांधी ने अपने जीवन में स्वदेशी को मूलमंत्र बनाया था। उन्होंने विदेशी वस्तुओं और कपड़ों का बहिष्कार कर कपास से निर्मित स्वदेशी खादी को प्रोत्साहित किया।

ब्रिटिश सत्ता को उखाड़ फेकने और भारतीय स्वाधीनता आंदोलन से जन-जन को जोड़ने के लिए यही खादी गांधी जी का अमोघ अस्त्र सिद्ध हुई। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में खादी ग्रामोद्योग के माध्यम से प्रदेश के कपास उत्पादक किसानों को भी अपनी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है। स्वदेशी खादी को प्रोत्साहन मिलने से हमारी भारतीय मुद्रा देश से बाहर नहीं जाती है और इसी से हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खादी वस्त्र निर्माण से जुड़े नागरिक स्वाभिमान के साथ जीवन जियें, इस भाव को बनाए रखने के लिए गांधी जयंती के अवसर पर हम सभी प्रदेशवासी खादी और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संकल्प लें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खादी भंडार में खरीदारी कर रहे लोगों से चर्चा की और खादी के प्रति लगाव की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खरीदारी कर रही सुश्री विजयलक्ष्मी यादव से पूछा किस कक्षा में पढ़ती हो? बालिका ने बताया सर, मेरा आज ही बीएससी बीएड का रिजल्ट आया है, जिसमें वह पास हो गई है। इसपर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रसन्न होकर विजयलक्ष्मी को आशीर्वाद देकर उपहार स्वरूप अपना पेन दिया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक श्री भगवानदास सबनानी, समाजसेवी श्री रविन्द्र यति, श्री राहुल कोठारी, श्री अमन यादव, अन्य जनप्रतिनिधि एवं खादी भंडार के स्टाफर्स उपस्थित थे।

Tags: Chief Minister Dr. Yadav reached Khadi Gramodyog Bhawan on the 157th birth anniversary of Father of the Nation Mahatma Gandhi and paid homage to him
Previous Post

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की राजा भोज विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की अगवानी

Next Post

एशियन गेम्स-2026 के गोल्ड मेडल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हरा कर जापान में फहराया स्वर्णिम परचम

Related Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपालक सम्मेलन में न्याय संहिता आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपालक सम्मेलन में न्याय संहिता आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

by Rakesh Mishra
October 3, 2026
0

डिजिटल डेस्क न्यूज़/भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित गोपालक...

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की राजा भोज विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की अगवानी

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की राजा भोज विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की अगवानी

by Rakesh Mishra
October 2, 2026 - Updated on October 3, 2026
0

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और अन्य मंत्रियों ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर किया स्वागत ----------------------------------------------------------------------------------------- भोपाल। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री श्री...

नई दिल्ली में सीएम मोहन यादव ने की पीएम मोदी से भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

नई दिल्ली में सीएम मोहन यादव ने की पीएम मोदी से भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

by Rakesh Mishra
October 1, 2026
0

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने...

MP त्विषा शर्मा केस : पूर्व जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज एक्ट की धारा हटी,अगली सुनवाई 8 अक्तूबर को

MP त्विषा शर्मा केस : पूर्व जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज एक्ट की धारा हटी,अगली सुनवाई 8 अक्तूबर को

by Rakesh Mishra
September 30, 2026
0

जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान सीबीआई की तरफ से एकलपीठ को बताया गया कि साक्ष्य नहीं मिलने के कारण...

Next Post
एशियन गेम्स-2026 के गोल्ड मेडल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हरा कर जापान में फहराया स्वर्णिम परचम

एशियन गेम्स-2026 के गोल्ड मेडल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हरा कर जापान में फहराया स्वर्णिम परचम

Discussion about this post

Advertisement

Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror

Copyright © 2026 TMMIRROR Designed and Developed by AjayGupta

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist