न्यूज डेस्क/ पॉलिटिक्स मिरर। अभिनेत्री कंगना रनौत फिल्मी दुनिया (बॉलीवुड) में एक लंबा सफर तय करने के बाद अब राजनीति की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। कंगना रनौत अपने ग्रह राज्य हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाली हैं। इन्हें भाजपा ने चुनाव का टिकट भी दे दिया है। यह जानकारी उन्होंने इंस्टा स्टोरी के माध्यम से शेयर की थी। एक्ट्रेस की राजनीति की खबर सुनकर जहां कुछ फैंस ने उन्हें उनकी नई पारी के लिए बधाई दी, तो वहीं कंगना सोशल मीडिया पर अपने फिल्मी करियर को लेकर कुछ लोगों के निशाने पर भी आ गई हैं। इसकी वजह उनके कुछ पुराने बयान हैं जो उन्होंने कभी किसी को लेकर दिए थे।
इसमें सबसे पहले जो सामने आया है वह अब कंगना रनौत का अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को लेकर दिया गया एक पुराना बयान भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है, जहां उन्होंने ‘रंगीला’ गर्ल को लेकर भद्दी टिप्पणी कर दी थी।
उर्मिला मातोंडकर को लेकर दिया था ये बयान
कांग्रेस पार्टी की पूर्व मेंबर उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) और कंगना रनोट के बीच साल 2020 में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। उर्मिला मातोंडकर ने कंगना रनोट को वेटरन एक्ट्रेस जया बच्चन का अनादर करने की वजह से एक इंटरव्यू के दौरान लताड़ लगाई थी, जिस पर कंगना ने अभिनेत्री पर पलटवार किया था।




















Discussion about this post