• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Featured

जबलपुर में पीएम मोदी के रोड शो के दौरान गिरा स्वागत मंच, अब दलों में छिड़ा सियासी राग

भाजपा ने बताया इसे पीएम मोदी की लोकप्रियता का उत्साह तो कांग्रेस बता रही अच्छे संकेत नहीं

tmmirror_site by tmmirror_site
April 8, 2024
in Featured, National
0
जबलपुर में पीएम मोदी के रोड शो के दौरान गिरा स्वागत मंच, अब दलों में छिड़ा सियासी राग
491
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो के दौरान एक स्वागत मंच गिरने से एक पुलिसकर्मी सहित करीब चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को तत्काल जबलपुर के विक्टोरिया अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। घटना के संबंध में जबलपुर पुलिस के मुताबिक पीएम मोदी की रैली गुजरने के बाद भीड़ अधिक होने के कारण एक शोरूम के पास बना स्वागत मंच अचानक गिर गया। इसमें एक पुलिसकर्मी और कुछ लोग घायल हो गए। जिसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए विक्टोरिया भेज दिया गया है। घायलों के इलाज़ की जानकारी शासन प्रशासन के साथ मंत्री राकेश सिंह ने भी ली। बता दें कि मध्यप्रदेश में चार चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न होंगे। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा, उसके बाद 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई को होगा। जबलपुर में पहले चरण में ही मतदान संपन्न होना है।

मंच गिरने पर छिड़ा सियासी राग

प्रधानमंत्री मोदी के जबलपुर रोड शो के दौरान स्वागत मंच गिरने पर सियासी राग छिड़ चुका है। भाजपाई जहां इसे पीएम मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देख रहे हैं, तो वहीं कांग्रेसी इसे कई तरह से बता रही है ,और इसके कई मायने निकाल रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह भाजपा के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। इस तरह दोनों ही राजनीतिक दलों के बीच मंच गिरने की घटना को लेकर सियासी युद्ध छिड़ चुका है।

Previous Post

अद्भुत संयोग : पहले लगा चन्द्र ग्रहण, अब 8 अप्रैल को लगेगा सूर्य ग्रहण, 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्र 

Next Post

पीएम मोदी का जिक्र कर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बीजेपी पर निशाना साधा

Next Post
पीएम मोदी का जिक्र कर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बीजेपी पर निशाना साधा

पीएम मोदी का जिक्र कर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बीजेपी पर निशाना साधा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist