जबलपुर। कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी दिनेश यादव के साथ शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक लखन घनघोरिया एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री तरुण भनोट के साथ पश्चिम विधानसभा एवं पूर्व विधानसभा की लगभग दो दर्जन कॉलोनियों व बस्तियों में किया। जनसंपर्क चांदमारी से गोपाल होटल, नारायण चौक, चुंगी चौकी, कांचघर, घमापुर, झमन दास, बेगम चौक, बाल्दी कौरी, क्यू शीतला माई, रामकृष्ण आश्रम, घमापुर चौक, तहसील चौक, व्योहार बाग, घोड़ा अस्पताल, छोटी ओमती, बेलबाग, कंजर मोहल्ला, घमापुर, भान तलैया, खेरमाई, दुर्गा चौक, मथुरा सेट की बाड़ी, सिंधी कैंप पहुंचकर ब्लॉक अध्यक्ष संजय अहिरवार के कार्यालय पर समापन किया गया।
इसके पश्चात पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत मतदाताओं से जनसंपर्क करते हुए कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी दिनेश यादव ने एक वोट मांगते हुए मतदाताओं से विजय होने के लिए आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि आपने सांसद अभी तक सिर्फ सुना होगा, किंतु आप सब ने मुझे अपना वोट देकर सांसद बनाया तो आप देखेंगे सांसद क्या होता है और उसका क्या काम है कंक्रीट का जंगल विकास नहीं होता बल्कि देश के नौजवान, शिक्षित युवाओं को रोजगार मिले महिलाओं को रोजगार मिले, गरीब, मध्यम वर्ग एवं किसान अपने परिवार के साथ घर- गृहस्ती, सहज सुलभ चला सके किसी परिवार को दो वक्त की रोटी, शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए सरकार पर आश्रित न रहना पड़े यही एक अच्छे जनप्रतिनिधि एवं सरकार की अच्छी नियत और नीति होना चाहिए।




















Discussion about this post