
कुलस्ते ने पकड़ा कांग्रेस का हाथ, भाजपा की आंधी के बीच कांग्रेस को मजबूत करने जुटे सौरभ
न्यूज डेस्क/जबलपुर। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी में गैर राजनीतिक दलों से आने के लिए होड़ मची हुई है,तो वहीं दूसरी ओर अपनी निष्ठा से मजबूत कांग्रेसी अपनी पार्टी को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जहां कांग्रेस से भाजपा में आने के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं की लाइन लगी हुई है एक-एक कर कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा मैं शामिल हो रहे हैं। वहीं हाल ही में जबलपुर में भाजपा की आंधी के बीच कांग्रेस के नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा अपनी पार्टी को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। 2 दिन पहले ही उत्तर मध्य विधानसभा से विधायक अभिलाष पांडे ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र के करीब 40 कांग्रेसियों को भाजपा में शामिल करवाया, तो वहीं सौरभ शर्मा ने कांग्रेस को मजबूत करने 51 लोगों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलवाई। जानकारी के अनुसार भारतीय सर्वजनजातिया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रकुमार कुलस्ते जो कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे हैं। वे अपने 51 साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इस संबंध में कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने बताया कि इंद्र कुमार कुलस्ते जी के नेतृत्व में 51 साथियों ने कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। वही इस मौके पर इंद्रकुमार कुलस्ते ने कहा कि वह राहुल गांधी जी और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। कुलस्ते ने कहा कि जिस तरह से आज देश का माहौल बना हुआ है। उसे देखते हुए और राहुल गांधीजी के देश बचाओ संविधान बचाव के नारे से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता अपने साथियों के साथ ली है।




















Discussion about this post