• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Politics

पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने भाजपा को राजनीतिक दल नहीं “पंथ” बताया

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लगाए गंभीर आरोप

tmmirror_site by tmmirror_site
April 22, 2024
in Politics
0
पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने भाजपा को राजनीतिक दल नहीं “पंथ” बताया
492
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

चिदंबरम ने कहा- बीजेपी अब कोई राजनीतिक दल नहीं है, यह एक पंथ बन गई है,यह पंथ नरेन्द्र मोदी की पूजा करता है

 

कहा कि मोदी के 10 साल के शासन में भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता गंभीर रूप से कमजोर हुई है

 

कहा, ”यदि मोदी तीसरी बार सत्ता में आते हैं, तो वह संविधान में संशोधन कर सकते हैं। हमें लोकतंत्र को बहाल करना होगा

 

न्यूज़ डेस्क। नई दिल्ली। चिदंबरम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी के 10 साल के शासन में भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता गंभीर रूप से कमजोर हुई है। उन्होंने लोगों से लोकतंत्र को बहाल करने की अपील की।

चिदंबरम ने कहा कि भले ही कांग्रेस के घोषणापत्र में विवादास्पद नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के सत्ता में आने पर इसे निरस्त कर दिया जाएगा। चिदंबरम ने यह उम्मीद भी जताई कि ‘इंडिया’ गठबंधन तमिलनाडु की सभी 39 सीट और पुडुचेरी की एक सीट पर जीत हासिल करेगा।

उन्होंने कहा, ”बीजेपी ने 14 दिन में घोषणापत्र तैयार किया, जिसका शीर्षक घोषणापत्र नहीं है। उन्होंने इसे मोदी की गारंटी कहा। बीजेपी अब कोई राजनीतिक दल नहीं है। यह एक पंथ बन गई है और यह पंथ नरेन्द्र मोदी की पूजा करता है।

चिदंबरम ने दावा किया कि ‘मोदी की गारंटी’ उन देशों की याद दिलाती है जहां पंथ पूजा होती है। उन्होंने कहा, भारत में पंथ पूजा को ताकत मिलनी शुरू हो गई है और इससे तानाशाही को बढ़ावा मिलेगा।

चिदंबरम ने आरोप लगाया कि 10 साल के मोदी शासन में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर नियंत्रण रहा है। उन्होंने कहा, ”यदि मोदी तीसरी बार सत्ता में आते हैं, तो वह संविधान में संशोधन कर सकते हैं। हमें लोकतंत्र को बहाल करना होगा। उन्होंने कहा कि देश के सामने मौजूद सबसे बड़ी चुनौती बेरोजगारी है। चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में नौकरियां और धन पैदा करने की बात की गई है। उन्होंने कहा, ‘इंडिया’ गठबंधन के सत्ता में आने पर संसद के पहले सत्र में सीएए को निरस्त कर दिया जाएगा।

Previous Post

स्कूल- नौकरी घोटाले में कलकत्ता हाईकोर्ट का फैसला आज, फिर छा सकते हैं ममता सरकार पर संकट के बादल!

Next Post

फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई राजेश तिवारी की मौत, बहन की हालत नाजुक

Next Post
फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई राजेश तिवारी की मौत, बहन की हालत नाजुक

फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बहनोई राजेश तिवारी की मौत, बहन की हालत नाजुक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist