• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Featured

स्कूल- नौकरी घोटाले में कलकत्ता हाईकोर्ट का फैसला आज, फिर छा सकते हैं ममता सरकार पर संकट के बादल!

तो बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कई मंत्रियों पर हैं आरोप

tmmirror_site by tmmirror_site
April 22, 2024
in Featured, Politics
0
स्कूल- नौकरी घोटाले में कलकत्ता हाईकोर्ट का फैसला आज, फिर छा सकते हैं ममता सरकार पर संकट के बादल!
492
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

न्यूज डेस्क/ मिरर।लोकसभा चुनाव 2024 के बीच ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस मुश्किल में पड़ सकती है। दरअसल,मामला ही कुछ ऐसा है। स्कूल नौकरी घोटाले में कलकत्ता हाईकोर्ट आज फैसला सुनाने वाला है। इस घोटाले में ममता बनर्जी सरकार के कई मंत्री आरोपी हैं। यदि फैसला खिलाफ में आता है तो मुश्किल होना स्वाभाविक है। बता दें इस घोटाले से जुड़े सभी मामलों की सुनवाई 20 मार्च को पूरी हो गई थी और डिविजनल बेंच ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब लगभग एक महीने बाद इस मामले में न्यायमूर्ति देबांगसु बसाक और न्यायमूर्ति मोहम्मद शब्बर रशीदी की खंडपीठ इस घोटाले से जुड़ी कई याचिकाओं और अपील पर फैसला सुनाएगी।

जानिए,क्या है स्कूल नौकरी घोटाला ?

उल्लेखनीय है कि साल 2016 में पश्चिम बंगाल सरकार ने स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती निकाली थी। यह भर्ती सरकारी स्कूलों के लिए थी, जिसके जरिए माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्कूलों के लिए शिक्षकों का चयन होना था। इस भर्ती में अनियमितता के आरोप लगे और मामला हाई कोर्ट तक पहुंच गया। इस मामले में घोटाले को लेकर कई याचिकाएं दायर की गईं और कोर्ट ने सभी पर एक साथ सुनवाई की।

कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने पूरे मामले की जांच की और पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार किया। उनके अलावा पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग के कुछ पदाधिकारियों को भी गिरफ्तार किया गया। हाई कोर्ट के कहने पर ही सीबीआई ने दो महीने के अंदर अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंप दी थी। रिपोर्ट मिलने के बाद 20 मार्च तक सुनवाई पूरी हुई और अब कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी।

अभी राज्य की 39 लोकसभा सीटों पर मतदान बाकी

लोकसभा चुनाव 2024 में पश्चिम बंगाल में सभी सात चरण में वोटिंग होनी है। पहले चरण में 3 सीटों पर मतदान हो चुका है, लेकिन अभी राज्य की 39 लोकसभा सीटों पर मतदान बाकी है। 26 अप्रैल को दूसरे चरण में 3 सीटों पर मतदान होना है।

Previous Post

छत्तीसगढ़ पॉलिटिक्स : प्रियंका गांधी के पोस्टर को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने- सामने, जमकर छिड़ा पोस्टर वॉर 

Next Post

पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने भाजपा को राजनीतिक दल नहीं “पंथ” बताया

Next Post
पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने भाजपा को राजनीतिक दल नहीं “पंथ” बताया

पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने भाजपा को राजनीतिक दल नहीं "पंथ" बताया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist