भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी पोस्टर में सड़कों पर शराब घोटाला और भ्रष्टाचार को दिखाया गया
भाजपा ने अपने पोस्टर में प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ आगमन पर गुलाब की पंखुड़ियों की जगह घोटाला को दिखाया है
न्यूज़ डेस्क/रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस-भाजपा के बीच जमकर पोस्टर वार शुरू हो गया है। दरअसल, यहां पर भाजपा और कांग्रेस के बीच प्रत्याशियों को लेकर निशाना साधने का युद्ध चल रहा है। इसी क्रम में भाजपा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर एक पोस्टर जारी किया है। जिसके बाद यहां दोनों पार्टी के बीच राजनीतिक घमासान शुरू हो गया। बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार राजनांदगांव लोकसभा सीट पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पक्ष में डोंगरगांव विधानसभा के अंतर्गत आने वाले मोहड़ में एक बड़ी आमसभा को संबोधित करना था। प्रियंका वाड्रा के छत्तीसगढ़ दौरे को देखते हुए भाजपा एक पोस्टर जारी करके उन पर कटाक्ष किया है। भाजपा ने अपने पोस्टर में प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ आगमन पर गुलाब की पंखुड़ियों की जगह घोटाला को दिखाया गया है।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी पोस्टर में सड़कों पर शराब घोटाला और भ्रष्टाचार को दिखाया गया है। साथ ही इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल करते हुए दिखाया गया है। पिछली बार जब कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल में प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ के दौरे पर आई थी, तो उनके लिए गुलाब की पंखुड़ियों बिछाया गया था। भाजपा ने अपने पोस्टर में प्रियंका के स्वागत में कांटे दिखाए हैं। जिसके बाद अब सियासी युद्ध छिड़ गया है



















Discussion about this post