10 लाख से अधिक लोगों ने अभी से कराया रजिस्ट्रेशन, पुराने रिकार्ड टूटने की संभावना
Report by : Ajay Shridhar
न्यूज़ डेस्क। द मिरर। हिंदुओं के सबसे प्रमुख धार्मिक स्थल उत्तराखंड में शुरू होने वाले चार धाम यात्रा के लिए हवाई सेवा अब राज्य सरकार पहली बार सितंबर- अक्टूबर के लिए भी बुकिंग सेवा खोलने जा रही है।
ऐसा पहली बार हो रहा है। जब अक्तूबर-सितंबर के लिए से बुकिंग शुरू की जा रही है। दरअसल, 20 जून तक की बुकिंग अभी से फूल हो चुकी है। वहीं चार धाम यात्रा के लिए अब तक 10 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके है और लगातार रजिस्ट्रेशन हो रहे है। इस बार पिछली बार के सभी रिकॉर्ड टूटने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
10 मई से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा के मद्देनजर केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। शनिवार को कुछ ही घंटों के भीतर 10 मई से 20 जून तक के सभी टिकट बुक हो गए अब मानसून सीजन को छोड़कर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने सितंबर-अक्टूबर की हेली सेवाओं की बुकिंग के लिए भी विंडो खोल दी है ताकि आगे के लिए भी बुकिंग की जा सके। हेली बुकिंग अभी नहीं की जा रही है।
तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए शनिवार को ही 15 सितंबर से 31 अक्टूबर की अवधि की हेली बुकिंग भी खोल दी गई है। ताकि चार धाम के लिए आने वाले लोगों को सुविधा मिल सके।
बता दें यह बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से शुरू हुई तो जबरदस्त उत्साह नजर आया। शाम करीब पांच बजे तक 10 मई से लेकर 20 जून तक के सभी हेली टिकट बुक हो गए युकाडा के सीईओ सी रविशंकर ने बताया कि चूंकि 20 जून से लेकर जुलाई व अगस्त में हेली सेवा ऑपरेटर कम रहते है।
सीएम धामी ने सोशल मीडिया अकाउंट से ये जानकारी की साझा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ये जानकारी भी साझा की है कि देहरादून से पिथौरागढ़ हेली सेवा पहले हफ्ते में मात्र 3 दिन चलती थी। जिसे अब बड़ा कर 6 दिन कर दिया गया है। इससे यात्रियों को काफी आसानी होगी।चार धाम के लिए हेली सेवा की बुकिंग यात्री इस वेबसाइट के माध्यम से भी कर सकते है। इसमें आप के कितने पैसे लगेंगे यहां इसकी पूरी जानकारी दी गई है।
गुप्तकाशी से केदारनाथ-8,126 रुपये
फाटा से केदारनाथ-5,774 रुपये
सिरसी से केदारनाथ-5,772 रुपये
किस राज्य से कितनी हुई बुकिंग
1904 बुकिंग के साथ महाराष्ट्र पहले स्थान पर है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश की 878, गुजरात की 847, कर्नाटक की 841, उत्तराखंड की 837, दिल्ली की 793, तेलंगाना की 679, मध्य प्रदेश की 437, आंध्र प्रदेश की 405, पश्चिम बंगाल की 391, राजस्थान की 328, हरियाणा की 251, अरुणाचल प्रदेश की 238, ओडिशा की 219, तमिलनाडु की 185, छत्तीसगढ़ की 177, बिहार की 111, पंजाब की 109, झारखंड की 96, हिमाचल प्रदेश की 41, जम्मू कश्मीर की 41, केरल की 27, चंडीगढ़ की 22, गोवा की 16, असम की 10, दादर नगर हवेली व दमन और दीव की चार, त्रिपुरा की चार, अंडमान, लद्दाख, लक्षद्वीप, मेघालय, पुडुचेरी, सिक्किम की दो-दो, मणिपुर की एक और अंतरराष्ट्रीय स्तर से आठ बुकिंग हुई है। अभी भी बुकिंग होने का सिलसिला जारी है इस बार प्रदेश में चार धाम यात्रा के सभी रिकॉर्ड टूटने की संभावना है।




















Discussion about this post