भोपाल/न्यूज़ डेस्क।देश की सबसे बड़ी और पुरानी पार्टी कांग्रेस वर्तमान में अपने इतिहास के सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। इसके अपने एक के बाद एक साथ छोड़ रहे हैं। इसी क्रम में मध्यप्रदेश में कांग्रेस को उनके ही उम्मीदवार अक्षय कांति ‘बम’ ने बड़ा झटका दे दिया है। जानकारी के अनुसार इंदौर लोकसभा सीट से उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने सोमवार को नामांकन वापस ले लिया। बम ने कलेक्टर कार्यालय में जाकर बीजेपी के उम्मीदवार शंकर लालवानी के सामने अपना पर्चा वापस लिया। बीजेपी के नेता रमेश मेंदोला भी साथ थे।बताया जा रहा कि जल्द ही कांति बम औपचारिक तौर पर बीजेपी में शामिल होंगे।
“बम” के नामांकन वापस में विजयवर्गीय की भूमिका अहम
बता दें कि नामांकन वापस लेने के बाद से अक्षय कांति का फोन बंद बता रहा था। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि अक्षय कांति बम के नमांकन वापस लेने के पीछे भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय की अहम भूमिका मानी जा रही है।
कैलाश विजयवर्गीय ने एक्स हैंडल पर दी जानकारी
कैलाश विजयवर्गीय ने अपने एक्स हैंडल पर अक्षय कांति बम की तस्वीर के साथ लिखा, ”इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम जी का माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में बीजेपी में स्वागत है।
भाजपा उम्मीदवार शंकर ललवानी का रास्ता साफ
अक्षय कांति बम ने बतौर कांग्रेस प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले लिया है। अब वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। कांति बम के नामांकन वापस लेने के बाद बीजेपी के सांसद शंकर लालवानी के सामने कोई खास चुनौती नहीं है।




















Discussion about this post