• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Featured

भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

मेेल जरिए दी धमकी, भोपाल एयरपोर्ट सहित देश के कई एयरपोर्ट का जिक्र

tmmirror_site by tmmirror_site
April 30, 2024
in Featured, National
0
भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
493
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

सोमवार को एक मेल के जरिए राजस्थान के जयपुर समेत देश के कई बड़े हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसमें वाराणसी, चंडीगढ़, श्रीनगर सहित अन्य कई एयरपोर्ट शामिल थे। मेल आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह हाई अलर्ट मोड में आई और हर एक एयरपोर्ट की सघनता से तलाशी ली गई।

भोपाल/न्यूज डेस्क। मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित राजाभोज एयरपोर्ट (Rajabhoj Airport) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ई-मेल (E-Mail) के जरिए यह धमकी (Threat) दी गई है। मेल में भोपाल एयरपोर्ट (Bhopal Airport) के साथ देश के कई अन्य बड़े एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने का जिक्र किया गया है। मामले की जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी ने पुलिस को दी। अथॉरिटी की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस (Gandhinagar Police) ने मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज की है।अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 507 और वायुयान अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

मेल भेजने वाले ने यह दी जानकारी

बता दें मेल भेजने वालों ने एक एयरक्राफ्ट में बम होने की जानकारी दी थी। भोपाल के साथ देश के कई बड़े विमानतलों और एयरक्राफ्टों में बम होने की बात मेल में कही गई थी। इसके बाद जब एयरपोर्ट की तलाशी ली गई तो वहां कुछ नहीं मिला। एयरक्राफ्ट्स में भी सर्चिंग की गई,लेकिन, टीम को कुछ हाथ नहीं आया। जिसके बाद मामले में एफआईआर दर्ज किया गया।

सोमवार को एक मेल के जरिए राजस्थान के जयपुर समेत देश के कई बड़े हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इसमें वाराणसी, चंडीगढ़, श्रीनगर सहित अन्य कई एयरपोर्ट शामिल थे। मेल आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह हाई अलर्ट मोड में आई और हर एक एयरपोर्ट की सघनता से तलाशी ली गई, लेकिन तलाशी में कुछ नहीं मिला। इसके बाद पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस और साइबर एजेंसी जांच में जुटी है कि आखिर यह मेल आया कहा से और किसने भेजा है। इसके पीछे उसकी क्या मंशा थी।

Previous Post

इंदौर में खेला : ऐनवक्त पर कांग्रेस का हाथ छोड़, फूल पर “बम” लट्टू हो गए…

Next Post

भोपाल में आवारा कुत्तों का आतंक 7 साल के मासूम बच्चे पर किया अटैक 

Next Post
भोपाल में आवारा कुत्तों का आतंक 7 साल के मासूम बच्चे पर किया अटैक 

भोपाल में आवारा कुत्तों का आतंक 7 साल के मासूम बच्चे पर किया अटैक 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist