भोपाल में आवारा कुत्तों का आतंक 7 साल के मासूम बच्चे पर किया अटैक
राजधानी में नहीं थम रहा कुत्तों के हमला करने का सिलसिला
भोपाल/न्यूज डेस्क।राजधानी भोपाल में आवारा कुत्तों का आतंक का काम नहीं हो रहा है। यहां पर आवारा कुत्ते कब किस पर हमला कर दें यह कहा नहीं जा सकता। बीते कुछ माह में आवारा कुत्तों के हमला करने की घटनाएं एक नहीं कई सामने आ चुकी हैं। एक बार फिर से एक 7 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने अटैक कर दिया। कुत्ते ने मासूम के दोनों हाथ और पीठ पर काट लिया है। घटना में उसकी आंखें बच गई है। घर से कुछ दूर दुकान से बिस्किट लेकर लौट रहा था। तभी कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया। घटना के वक्त लोगों ने चीख-पुकार सुनकर बच्चों को तत्काल बचाया और बच्चे को तुरंत हॉस्पिटल इलाज के रवाना किया। जहां फिलहाल मासूम बच्चे का इलाज चल रहा है।




















Discussion about this post