रायपुर/न्यूज डेस्क। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पति-पत्नी के बीच झगड़े ने एक अजीब घटना को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार घर में विवाद पर पत्नी अपने पति के प्राइवेट पार्ट (गुप्तांग) को दांत से काट लिया है। यह घटना डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के गांव का मामला है। पति लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचा। इलाज के बाद पति ने पत्नी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवा दिया।
पुलिस ने जानकारी दी कि बुधवार को पति पत्नी का दोपहर को खाना खाने के मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पत्नी ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार डौंडीलोहारा थाना क्षेत्रान्तर्गत संजारी चौकी के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति और उनकी पत्नी दोनों दोपहर को घर में ही थे।
एडिशनल एसपी अशोक जोशी ने बताया कि संजारी चौकी अंतर्गत गांव में पति और उसकी पत्नी के बीच घरेलू बात पर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट भी हुई और पत्नी ने गाली गलौज शुरू कर दी। इसके बाद पत्नी ने पति के गुप्तांग को दांत से काट लिया हैं। पति की रिपोर्ट पर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
देश में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली है और मध्यप्रदेश भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
डिजिटल डेस्क, भोपाल/नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 17 अगस्त को नई दिल्ली में राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर...




















Discussion about this post