• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home National

कैंसर से पीड़ित बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का 72 की उम्र में निधन

बिहार की राजनीती में था बड़ा कद

tmmirror_site by tmmirror_site
May 14, 2024
in National
0
कैंसर से पीड़ित बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का 72 की उम्र में निधन
492
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

पटना/न्यूज डेस्क। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। बता दें वे कैंसर से पीड़ित थे। करीब 7 माह से वे जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे थे। सुशील कुमार मोदी दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। बता दें कि सुशील कुमार मोदी कुछ दिन पहले खुद एक्स पर कैंसर की जानकारी दी थी,उन्होंने लिखा था कि पीएम मोदी को इसकी जानकारी दे दी है। वो लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान में नहीं रहेंगे। वहीं, सुशील कुमार मोदी 72 साल के थे। उनका जन्म 5 जनवरी 1952 को हुआ था।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर लिखा

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर लिखा, ‘भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री सुशील मोदी जी अब हमारे बीच नहीं रहे। पूरे भाजपा संगठन परिवार के साथ-साथ मेरे जैसे असंख्य कार्यकताओं के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है। अपने संगठन कौशल, प्रशासनिक समझ और सामाजिक राजनीतिक विषयों पर अपनी गहरी जानकारी के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिरशांति और परिजनों को इस शोक की घड़ी में सम्बल प्रदान करें।

 रहा है लंबा राजनीतिक इतिहास

उल्लेखनीय है कि अपने तीन दशक से अधिक के राजनीतिक करियर के दौरान सुशील मोदी विधायक, विधान परिषद के सदस्य, लोकसभा सदस्य और राज्यसभा के सदस्य भी रहे. वह 2005 से 2013 और 2017 से 2020 तक राज्य के उप मुख्यमंत्री रहे। सुशील मोदी का राजनीतिक करियर पटना विश्वविद्यालय में एक छात्र कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुआ। वह 1973 में पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के महासचिव बने। सुशील मोदी 1990 में सक्रिय राजनीति में शामिल हो गए और उन्होंने ‘पटना सेंट्रल’ विधानसभा (अब कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र) से चुनाव लड़ा और उसमें जीत हासिल की। वह 2004 में भागलपुर से लोकसभा के सदस्य बने। उनका राजनीतिक जीवन भले ही उतार चढ़ाव से भरा रहा लेकिन बिहार की राजनीती में वे सदैव बड़े कद के नेताओं में शुमार रहेंगे।

Previous Post

पीएम मोदी ने काशी पहुंचकर रोड शो करने के बाद बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लिया

Next Post

शाह बोले, 270 सीट लेकर पीएम मोदी पूर्ण बहुमत प्राप्त कर चुके हैं, अब आगे की लड़ाई 400 पार करने की…

Next Post
शाह बोले, 270 सीट लेकर पीएम मोदी पूर्ण बहुमत प्राप्त कर चुके हैं, अब आगे की लड़ाई 400 पार करने की…

शाह बोले, 270 सीट लेकर पीएम मोदी पूर्ण बहुमत प्राप्त कर चुके हैं, अब आगे की लड़ाई 400 पार करने की...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist