प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल ने कहा कि 7 फीसदी की इकोनॉमिक ग्रोथ के साथ आगामी वित्त वर्ष में भारत 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
भारत अभी 3.7 ट्रिलियन डॉलर की नॉमिनल जीडीपी के साथ पांचवीं सबसे बड़ी इकोनॉमी है
देश कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि 2027 तक भारत तीसरी सबसे बड़ी सुपरपावर होगा।
न्यूज डेस्क। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने पिछले महीने ही भविष्यवाणी की थी कि भारत कुछ महीनों में ही जापान को पीछे छोड़ देगा। एजेंसी का अनुमान है कि साल 2025 तक भारत के हाथों में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। इसके बाद तीसरी सुपरपावर बनने के लिए उसके सामने बस एक टारगेट होगा और वो है जर्मनी। हालांकि, जर्मनी से आगे निकलने के लिए भी सिर्फ दो साल का ही इंतेजार करना होगा यानी 2027 तक भारत के सिर पर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का ताज होगा।
हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने भी कहा कि 2027 तक देश तीसरी सबसे बड़ी सुपरपावर बन जाएगा। नंबर तीन पर पहुंचने के लिए भारत के सामने अभी दो टारगेट हैं- पहला जापान और दूसरा जर्मनी।
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य संजीव सान्याल ने कहा कि 7 फीसदी की इकोनॉमिक ग्रोथ के साथ आगामी वित्त वर्ष में भारत 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। भारत अभी 3.7 ट्रिलियन डॉलर की नॉमिनल जीडीपी के साथ पांचवीं सबसे बड़ी इकोनॉमी है, जबकि जापान का ग्रॉस डॉमेस्टिक प्रोडक्ट (GDP) 4.1 ट्रिलियन डॉलर है, उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में भारत जापान से आगे निकल जाएगा और चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।




















Discussion about this post