मुंबई/न्यूज डेस्क। भारत की पूर्व मिस वर्ल्ड और लोरियल पेरिस की ब्रांड एंबेसडर ने पिछले लम्बे समय से महोत्सव में अपनी शानदार उपस्थिति से फैंस का मनमोह रखा था। इतना ही नहीं भारत को इंटरनेशनल स्तर पर पहुंचाया। इस बार भी वह कुछ अलग ही करेंगी फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं।
ऐश्वर्या राय कांस में ओवरकोट के साथ एक शानदार सुनहरे-काले रंग की पोशाक में अपने होटल से बाहर निकलते हुए देखा गया है वह अपने दाहिने हाथ पर सफेद कास्ट पहने हुए भी देखी गईं। एक्ट्रेस ने ग्लैमर का तड़का लगाया, पैपराजी को देखकर मुस्कुराई और उत्साहित भीड़ की ओर हाथ हिलाया, दाहिने हाथ में चोट लगने के बावजूद, ऐश्वर्या सहज और शाही दिखने में कामयाब रहीं क्लिप में आराध्या बच्चन भी ब्लैक हुडी और पैंट पहने हुए अपनी मां के साथ चलती नजर आ रही हैं।
बुधवार शाम को ऐश्वर्या राय को अपनी बेटी आराध्या के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, फ्रेंच रिवेरा के लिए रवाना होते वक्त दोनों काफी स्टाइलिश लग रही थीं पैपराजी वीडियो में ऐश्वर्या का दाहिना हाथ एक स्लिंग में दिखाया गया था, जबकि आराध्या ने अपनी माँ का बैग पकड़कर उनकी मदद की थी। अपने एयरपोर्ट लुक के लिए, ऐश्वर्या ने काली पेंट और एक लंबा नीला ओवरकोट पहना हुआ था, जबकि आराध्या ने सफेद स्वेटशर्ट के साथ काले जॉगर्स की एक जोड़ी पहनी हुई थी हवाई अड्डे के अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल में प्रवेश करते समय ऐश्वर्या और आराध्या दोनों पैपराजी से गर्मजोशी से पेश आईं।




















Discussion about this post