‘मालगुडी डेज’ से घर-घर में मिली पहचान
‘केजीएफ’ में आनंद इंगलागी बने थे अनंत नाग
भारत सरकार ने साल 2025 में अनंत नाग को देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म भूषण’ से नवाजा था।
—————————————————————————
डिजिटल डेस्क न्यूज़/ENTERTENMENT : वेटरन एक्टर अनंत नाग को इस साल दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इसके बाद उन्होंने अपना खुशी जाहिर करते हुए कहा कि फिल्मों से नेपोटिज्म हटाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।
दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया जाएगा।
प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने बुधवार को इसकी घोषणा की। 22 सितंबर को गुजरात के केवडिया में आयोजित होने वाले 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में अनंत नाग को पुरस्कार दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट करके अनंत नाग को बधाई दी। उन्होंने लिखा- कई दशकों तक उनके सहज अभिनय, बेहतरीन बहुमुखी प्रतिभा ने भारतीय सिनेमा, खासकर कन्नड़ सिनेमा पर एक मजबूत छाप छोड़ी है।
अवॉर्ड के लिए अनंत नाग के नाम की अनाउंसमेंट साल 2024 में की गई थी। यह अवॉर्ड सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है। उन्हें 22 सितंबर को गुजरात के केवड़िया में नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह में यह अवॉर्ड दिया जाएगा।
300 से ज्यादा फिल्मों में कर चुके हैं काम
4 सितंबर 1948 को जन्मे अनंत नाग (अनंत नागरकट्टे) कन्नड़ सिनेमा के सबसे सम्मानित और दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें 250 से ज्यादा कन्नड़ फिल्में शामिल हैं।
कन्नड़ के अलावा उन्होंने हिंदी, तेलुगु, तमिल, मराठी, मलयालम और अंग्रेजी भाषाओं की फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का जादू चलाया है। कन्नड़ सुपरस्टार यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म KGF के दोनों पार्ट में वह नजर आए थे।
फिल्मों के अलावा अनंत नाग को आरके नारायण की कहानियों पर आधारित दूरदर्शन के लोकप्रिय सीरियल ‘मालगुडी डेज’ से घर-घर में पहचान मिली थी। वे अब तक 5 बार कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार जीत चुके हैं।
#AnantNag #DadasahebPhalkeAward #NationalFilmAwards #KGF #MalgudiDays #KannadaCinema #BollywoodNews #EntertainmentNews #PMModi #PIBIndia




















Discussion about this post