यूपी/अयोध्या/न्यूज डेस्क। अयोध्या में सीएम योगी ने कहा कि देश के अंदर अभी तीन चरण में चुनाव बाकी है। सीएम योगी ने मंच से बीजेपी के 400 पार नारे को बुलंद किया,उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया इस समय अयोध्या आ रही है। सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव चौथे चरण में आते-आते पूरा देश राम द्रोही और रामभक्त में बंट गया है। राम द्रोही वहीं जो राम भक्तों पर गोलियां चलाते है। राम द्रोही वही जो हमारे रामलला की भूमि पर हमला करने वाले आतंकियों के मुकदमें को वापस लेते हैं। राम द्रोही वही जो कहते हैं कि अयोध्या राम मंदिर बेकार बना है।
सीएम योगी आगे कहा कि राम द्रोही वहीं है जो राम भक्त कल्याण सिंह कल्याण सिंह की मृत्यु पर संवेदना व्यक्त नहीं करते लेकिन माफिया की मौत पर मातम मनाने जाते हैं। सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, समाजवादी पार्टी ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थी। पूरे प्रदेश को तबाह करके रख दिया था। सीएम योगी ने कहा कि जिन लोगों ने राम के साथ द्रोह किया, अपनी वोट की ताकत से उनकी जमानत जब्त करा दो। इस दौरान सीएम योगी ने विपक्ष को राम द्रोही बताते हुए जोरदार निशाना साधा है। सीएम योगी ने कहा कि राम द्रोही लोग ही हैं, जो बोलते हैं राम मंदिर बेकार बना है। सीएम योगी ने मंच से फैजाबाद सीट से बीजेपी प्रत्याशी लल्लू सिंह के पक्ष में जनता से वोट देने की अपील की। सीएम ने कहा कि जिन लोगों ने आपको पानी के लिए तरसाया था उनकी जमानत जब्त करा दीजिए।




















Discussion about this post