दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गुरुचरण सिंह ने पूछताछ में बताया कि वे दुनियादारी छोड़कर आध्यात्मिक सफर पर निकल गए थे।
उन्होंने कहा कि इन तीन हफ्तों में उन्होंने अमृतसर, लुधियाना समेत कई शहरों के गुरुद्वारों के दर्शन किए।
न्यूज डेस्क/इंटरटेनमेंट। टीवी की दुनिया के सबसे चर्चित शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर गुरुचरण सिंह तीन हफ्ते के बाद शुक्रवार को अपने घर लौट आए हैं। गौरतलब है कि एक्टर गुरुचरण सिंह सोढ़ी 22 अप्रैल से लापता थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गुरुचरण सिंह ने पूछताछ में बताया कि वे दुनियादारी छोड़कर आध्यात्मिक सफर पर निकल गए थे। उन्होंने कहा कि इन तीन हफ्तों में उन्होंने अमृतसर, लुधियाना समेत कई शहरों के गुरुद्वारों के दर्शन किए। बाद में उन्हें अहसास हुआ कि उन्हें घर लौट आना चाहिए, इसलिए वे लौट आए। गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल को दिल्ली स्थित अपने घर से मुंबई के लिए निकले थे, लेकिन एयरपोर्ट नहीं पहुंचे, न ही अपने घर लौटे। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने किडनैपिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शुरुआती जांच में पता चला था कि गुरुचरण जल्द ही शादी करने वाले थे। पुलिस ने बताया कि गुरुचरण ने 22 अप्रैल को 7 हजार रुपए निकाले थे, जिसके बाद उनका फोन स्विच ऑफ हो गया था। उनकी लास्ट लोकेशन दिल्ली के पालम स्थित उनके घर से कुछ ही किलोमीटर दूर पाई गई थी।
विवाद के बाद छोड़ दिया था शो
बता दें गुरुचरण सिंह तारक मेहता का उल्टा चश्मा की शुरुआत से लेकर साल 2013 तक इसका हिस्सा बने रहे। बाद में प्रोड्यूसर असित मोदी से कुछ विवाद के चलते उन्होंने शो छोड़ दिया था। हालांकि, तब तक वे इतने पॉपुलर हो चुके थे कि पब्लिक डिमांड पर प्रोड्यूसर्स को उन्हें शो में वापस लाना पड़ा। कमबैक करने के बाद उन्होंने 6 साल तक यह शो किया।




















Discussion about this post