• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Featured

सावधान ! गूगल मैप के भरोसे गाड़ी नदी में जा गिरी, फिर क्या हुआ यहां पढ़िए 

tmmirror_site by tmmirror_site
May 25, 2024
in Featured, Lifestyle
0
सावधान ! गूगल मैप के भरोसे गाड़ी नदी में जा गिरी, फिर क्या हुआ यहां पढ़िए 
492
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

सुरक्षा की दृष्टि से केरल पुलिस ने मानसूनी मौसम के दौरान मैप का उपयोग करने के लिए सावधानी दिशा-निर्देश जारी किए हैं

न्यूज डेस्क। यदि आप किसी अनजान शहर में हैं आपको रास्ता मालूम नहीं है तो आप गूगल मैप के सहारे पूरी तरह ना रहें क्योंकि आप मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। आपको सावधान रहना होगा। इससे ही जुड़ी एक ख़बर सामने आई है। ख़बर है कि हाल ही में शुक्रवार की रात हैदराबाद से आए पर्यटकों का एक समूह अलप्पुझा की ओर जा रहा था। चूंकि सभी क्षेत्र से अनजान थे इसलिए अपने गंतव्य तक जाने के लिए गूगल मैप का सहारा ले रहे थे, लेकिन गूगल मैप पर गलत जानकारी होने के चलते उनकी गाड़ी उफनती हुई नदी में जा गिरी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि गूगल मैप का इस्तेमाल करने के कारण हैदराबाद से आए पर्यटकों के एक समूह का वाहन दक्षिण केरल के कुरुप्पनथारा जिले के निकट उफनती हुई नदी में जा गिरा। यह घटना शुक्रवार देर रात हुई। महिला समेत चार लोग अलप्पुझा की ओर जा रहे थे। जहां से वह यात्रा कर रहे थे वहां बारिश हो रही थी। जिससे सड़कें पानी में डूबी हुई थीं। वहीं पर्यटक इस क्षेत्र से अनजान थे, इसलिए वे गूगल मैप का सहारा ले रहे थे, लेकिन गलत जानकारी होने के चलते उनकी गाड़ी उफनती हुई नदी में जा गिरी। हालांकि, भगवान का शुक्र रहा कि पुलिस गश्ती इकाई और स्थानीय निवासियों की कोशिश से चारों बाल-बाल बच गए, लेकिन उनका वाहन पानी में डूब गया। कडुथुरूथी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘बाहन को बाहर निकालने के प्रयास जारी है। गौरतलब है, केरल में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। पिछले साल अक्तूबर में केरल के कोच्चि में एक कार के नदी में गिरने से दो युवा डॉक्टर्स की मौत हो गई थी। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए थी। बताया जा रहा था कि कार सवार गूगल मैप की मदद से ड्राइव कर रहे थे। तभी कार नदी में गिर गई थी। घटना के बाद, सुरक्षा की दृष्टि से केरल पुलिस ने मानसूनी मौसम के दौरान मैप का उपयोग करने के लिए सावधानी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ताकि लोग सावधानी बरतें।

Previous Post

अजब-गजब : साल 1998 में गायब हुआ युवक,पड़ोसी के तहखाने में मिला, हैरान हैं सभी 

Next Post

देश में खाद्यान्न वितरण के लिए बफर स्टॉक

Next Post
देश में खाद्यान्न वितरण के लिए बफर स्टॉक

देश में खाद्यान्न वितरण के लिए बफर स्टॉक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist