• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home Featured

देश में खाद्यान्न वितरण के लिए बफर स्टॉक

सबसे ज्यादा पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश से गेहूं की खरीदारी हुई 

tmmirror_site by tmmirror_site
May 25, 2024
in Featured, National
0
देश में खाद्यान्न वितरण के लिए बफर स्टॉक
491
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

दोनों अनाजों का संयुक्त स्टॉक 600 लाख टन से अधिक हो गया है। गेहूं की खरीदारी अभी भी जारी है। कुछ राज्यों में जून महीने तक खरीदारी होती रहेगी।

नई दिल्ली/न्यूज डेस्क।भारत में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत खाद्यान्न वितरण के लिए बफर स्टॉक में चावल एवं गेहूं का पर्याप्त भंडारण हो चुका है। दोनों अनाजों का संयुक्त स्टॉक 600 लाख टन से अधिक हो गया है। गेहूं की खरीदारी अभी भी जारी है। कुछ राज्यों में जून महीने तक खरीदारी होती रहेगी। चालू वर्ष 2024-25 के लिए गेहूं खरीद का लक्ष्य 320 लाख टन निर्धारित किया गया है। साथ ही बफर स्टॉक के लिए चावल की भी खरीदारी की जा रही है।खरीफ सीजन 2023-24 के दौरान अभी तक 98.26 लाख किसानों से सीधे 489.15 लाख टन चावल के बराबर 728.42 लाख टन धान की खरीदारी की गई है और उन्हें लगभग एक लाख 60 हजार 472 करोड़ का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया गया है।उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़े में बताया गया है कि गेहूं खरीद के जरिए 22 लाख 31 हजार किसानों को 59 हजार 715 करोड़ रुपये का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया गया है। पिछले वर्ष केंद्रीय पूल के लिए कुल 262.02 लाख टन गेहूं की खरीदारी हुई थी। सामान्य तौर पर गेहूं की खरीद अप्रैल से मई के बीच होती है, लेकिन केंद्र सरकार ने इस वर्ष राज्यों को फसल की आवक के आधार पर खरीदारी की अनुमति दी है।पंजाब-हरियाणा समेत राज्यों में खरीदारी मार्च के प्रारंभ से होने लगी थी। इस बार भी बिहार में फिसड्डी है। सबसे ज्यादा पंजाब में 124.26 लाख टन गेहूं खरीदा गया है। इसके बाद हरियाणा का स्थान है, जहां से 71.49 लाख टन तथा मध्य प्रदेश से 47.78 लाख टन गेहूं की खरीदारी हुई है। इसी तरह राजस्थान में 9.66 लाख टन और उत्तर प्रदेश में 9.07 लाख टन गेहूं की खरीदारी हो चुकी है।

Previous Post

सावधान ! गूगल मैप के भरोसे गाड़ी नदी में जा गिरी, फिर क्या हुआ यहां पढ़िए 

Next Post

तूफान ‘रेमल’ बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों से टकराया,मची तबाही 

Next Post
तूफान ‘रेमल’ बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों से टकराया,मची तबाही 

तूफान 'रेमल' बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों से टकराया,मची तबाही 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist