135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ, गंभीर चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों से टकराया
न्यूज डेस्क। पश्चिम बंगाल में 26 मई की देर रात तूफान रेमल का लैंडफाल हो चुका है। हालाकि 27मई को इसका असर कम हुआ, लेकिन फिर भी सावधान रहने का अलर्ट जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ, गंभीर चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों से टकराया है। इस दौरान भारी बारिश हुई, जिससे घरों और खेतों में पानी भर गया। चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ तबाही के कई निशान छोड़ गया। तटीय बांग्लादेश और निकटवर्ती तटीय पश्चिम बंगाल पर गंभीर चक्रवाती तूफान रेमल 27 मई की सुबह 5:30 बजे कैनिंग से लगभग 70 कि.मी. उत्तर पूर्व और मोंगला से 30 किमी पश्चिम दक्षिण पश्चिम में कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदल गया। अब सिस्टम के धीरे-धीरे और कमजोर होने की संभावना है। तूफान से काफी मात्रा में स्थानीय लोगों का नुकसान होने की खबरें आ रही हैं।




















Discussion about this post