मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और गुजरात में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है।
नई दिल्ल/भोपाल/न्यूज डेस्क। भारत में आसमान आग उगल रहा है। प्रचंड गर्मी से धरती में जीव जंतुओं से लेकर आम जनजीवन के हाल बेहाल हैं। देश के करीब 37 शहरों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और गुजरात में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है।
इन राज्यों में अगले तीन दिन हीटवेव
मौसम विभाग के मुताबिक, 29 मई तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में सीवियर हीटवेव का दौर जारी रहने की आशंका है। वहीं नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश की संभावना है।
राजस्थान में आग उगल रही गर्मी
गर्मी ने राजस्थान में आग उगल दी है। यहां जैसलमेर में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 47.2 डिग्री सेल्सियस, चुरू में 47 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 46.9 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 46.5 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 46.3 डिग्री सेल्सियस और जयपुर में 43.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
बॉर्डर पर तापमान 55 डिग्री के पर पहुंचा पारा
बता दें इस प्रचंड गर्मी में सरहद पर यानी बॉर्डर पर गर्मी का आलम यह है कि पारा 55 डिग्री तक पहुंच गया है यहां पर BSF के जवान व महिला जवान देश की सुरक्षा के लिए दिन रात ड्यूटी पर तैनात हैं।



















Discussion about this post