मंत्री पटेल ने कर्मचारियों से इस पेड़ का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने इस खास पेड़ का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर भी किया।
बरसों पहले की गई ग्राफ्टिंग के नतीजे अब आए सामने
भोपाल/न्यूज डेस्क। मध्यप्रदेश शासन के ग्रामीण एवं पंचायत मंत्र प्रह्लाद पटेल के आवास में लगा नीम का पेड़ आम के फल दे रहा है। जिसे देख कर लोग हैरानी व्यक्त कर रहे हैं। दरअसल यह करिश्मा वर्षों पहले की गई ग्राफ्टिंग के नतीजे के रूप में अब सामने आया है। इस अजब- गजब करिश्मा पर मंत्री जी की ही सबसे पहले नजर पड़ी। जिसके बाद यह नीम का पेड़ चर्चा का विषय बना है। अब इसकी फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। अब इस पूरे वाक्य को विस्तार से बताते हैं। मंत्री प्रह्लाद पटेल प्रवास पर निकलने को तैयार थे। तभी आंगन में पौधारोपण भी होना था, रुके और पहले बगीचे की तरफ गए, सोचा पहले पौधारोपण और फिर दूसरा काम करेंगे। इसी बीच वे बगीचे में टहलते हुए जब उनकी नजर नीम के एक पेड़ पर पड़ी तो आश्चर्य हुआ, करीब जाकर देखा तो मालूम हुआ कि नीम के पेड़ पर कैरियां उगी हुईं थीं। टेस्ट करके देखा तो यकीन हुआ, यह नीम नहीं, पूरी तरह से आम ही है। मंत्री प्रह्लाद पटेल ने इस अचंभे को खुशी से लोगों को दिखाया भी और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी शेयर किया है। पंचायत ग्रामीण विकास और श्रम विभाग के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के राजधानी भोपाल स्थित बंगले में लगा एक पेड़ सुर्खियां बटोर रहा है। खासियत यह है कि नीम का पेड़ है लेकिन, उसमें फल आम के लगते हैं। दरअसल, ये ग्राफ्टिंग का नमूना था। मंत्री पटेल ने कैरी तोड़ी और चखी तो उसमें नीम का कड़वापन भी नहीं था।
करीब दो से ढाई दशक पुराना नीम का पेड़
बताया जा रहा है की अनुमानित तौर पर यह नीम का पेड़ करीब दो से ढाई दशक पुराना है। वहीं इस मौके पर मंत्री पटेल ने कर्मचारियों से इस पेड़ का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस खास पेड़ का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। इसका वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि भोपाल निवास पर नीम के वृक्ष पर आम के फल को नजदीक से जाकर देखा तो मन इस आश्चर्य और हैरानी के साथ प्रसन्न हो गया। इन्होंने बताया कि किसी हुनरमंद बागवान ने वर्षों पहले यह प्रयोग किया होगा जो अचंभे से कम नहीं है।




















Discussion about this post