
न्यूज डेस्क। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सबसे करीबी कहे जाने वाले नितेंद्र चौबे जिनको कथाओं के दौरान मंच संभालते हुए देखा जाता है। जिनके बिना किसी को बाबा बागेश्वर की कथा नहीं मिल सकती। अब इनका एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें नितेंद्र चौबे किसी से दुर्व्यवहार करते सुने जा सकते हैं। चौबे जी जिस तरह से भाषा का उपयोग कर रहे हैं उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। वहीं एक और कथित ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी किसी को सुधारने ठीक करने ठोकने जैसी बात कर रहे हैं। दूसरा ऑडियो जो वायरल हो रहा है उसमें नितेंद्र चौबे के लिए शास्त्री जी किसी को हिंदी में समझने और ठोकने जैसी धमकी के अंदाज में बात कर रहे हैं।
आपको बता दें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा आयोजन के पहले नितेंद्र चौबे से बात करना होती है। इस तरह से यह धर्म की आड़ में व्यापार का खेल चल रहा है, जैसी स्थितियां सामने आ रही हैं। एक तरफ यह कहा जाता है कि कथा आयोजन का कोई पैसा नहीं लगता दूसरी और इस तरह से लाखों रुपए का खेल चल रहा है। जिसमें विशुद्ध रूप से व्यापार सामने दिख रहा है। धर्मावलंबियों में तो यह चर्चा भी है कि इस तरह से तो बागेश्वर धाम धर्म स्थल का नाम खराब हो रहा है। इतना ही नहीं संत समाज का ओरा बनाकर समाज में प्रसिद्धि मिलने के बाद यह लोग आयोजकों से दुर्व्यवहार करने से भी अब नहीं चूक रहे हैं।
जितेंद्र चौबे के ऑडियो वायरल होने के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कानपुर में कथा आयोजन को लेकर जिस तरह से बात कर रहे हैं और नितेंद्र के समर्थन में वह ऑडियो भी वाइरल हो गया है। अब सवाल है उठ रहा है कि एक तरफ धर्म की आड़ में लाखों रुपए का खेल और दूसरी और भाषा की मर्यादा लांघते इनका ऑडियो अब कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे रहा है। वही अपने चेले को बचाने के लिए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मीडिया के सामने आकर ठंडा करने जैसी बातें कर रहे हैं और जो अब यह मुद्दा सुर्खियों में बन गया है। इसके पहले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम जिन्हें छोटे महाराज के नाम से पहचाना जाता है, वह भी काफी विवादों में रहे हैं। विवादों से इनका नाता चला ही आ रहा है। जो अक्सर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की मुश्किलों को बढ़ाते रहते हैं, अब इस बार चेले को बचाने को लेकर शास्त्री जी का ऑडियो वायरल हुआ है जो इनके गले की फांस ना बन जाए।



















Discussion about this post