भोपाल/न्यूज डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 में मध्यप्रदेश में भाजपा ने ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है। विधानसभा में जीत के बाद भाजपा ने अब प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस ने वर्ष 1984 में क्लीन स्वीप किया था। इस बार भाजपा सभी सीटों पर जीती हैं, जिससे स्पष्ट है कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है।
नकुल नाथ को मिली करारी हार
भाजपा की सबसे बड़ी उपलब्धि महाकोशल अंचल की छिंदवाड़ा सीट पर जीत रही। वर्ष 2019 में यहां कांग्रेस जीती थी। वर्ष 1980 से दिग्गज कांग्रेस नेता कमल नाथ का गढ़ रही यह सीट छिंदवाड़ा से उनके पुत्र नकुल नाथ चुनाव हार गए हैं। वहीं, मध्य भारत अंचल की राजगढ़ सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भी पराजय का सामना करना पड़ा। वह पहले भी यहां से सांसद रहे हैं, लेकिन 33 वर्ष बाद उन्हें यहां हार का सामना करना पड़ा। मध्य भारत अंचल की ही विदिशा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आठ लाख से अधिक वोटों से चुनाव जीत गए। ग्वालियर-चंबल अंचल की हाट सीट गुना से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी चुनाव जीत गए। बुंदेलखंड अंचल की खजुराहो सीट से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने जीत दर्ज की है।
सिंधिया ने भारी बहुमत से की जीत दर्ज
गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। वहीं, दमोह से भाजपा के राहुल सिंंह लोधी ने भी अच्छा खासा बहुमत हासिल कर कांग्रेस उम्मीदवार काे करारी शिकस्त दी है। इसके अलावा सतना से भाजपा के गणेश सिंह ने भी 84 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल की है।
मंडला से फग्गन जीते, ओमकार को हराया
मध्यप्रदेश में भाजपा के तीसरे उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। मंडला में भाजपा उम्मीदवार फग्गन सिंह कुलस्ते ने 103846+ मतों से जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार ओमकार सिंंह मरकाम को हराया। मरकाम को दूसरे नंबर पर 647529 वोट मिले।
मैं हार की जिम्मेदारी खुद लेता हूं : पटवारी
लोकसभा चुनाव 2024 में सभी 29 सीटों पर पिछड़ने पर जीतू पटवारी ने कहा मध्य प्रदेश में जनता द्वारा दिए जनादेश को हम सिर झुकाकर स्वीकार करते हैं। हार की जिम्मेदारी मैं स्वयं लेता हूं। पार्टी को आम चिंतन करने की आवश्यकता है। नई ऊर्जा के साथ हम काम करेंगे। मोदी की गारंटी को देश की जनता ने स्वीकार नहीं किया। कुछ कमी रही होगी। तभी तो हम आ रहे हैं। परिणाम अभी पूरे आ जाएं तो हम चिंतन करेंगे।




















Discussion about this post