जेडीयू ने कहा कि अग्निवीर योजना को लेकर फिर से सोचने की जरूरत है।
समान नागरिक संहिता (UCC) पर सभी राज्यों से बातचीत की जानी चाहिए।
नई दिल्ली/न्यूज डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 में मिले जनादेश के आधार पर तीसरी बार सरकार बनाने में लगभग मोदी सरकार कामयाब हो गई है। यह अलग बात है कि उन्हें जेडीयू और टीडीपी की बैसाखी के सहारे सरकार चलानी होगी लेकिन फिलहाल सरकार बन गई है। अब इस बीच यह नई खबर आ रही है कि जेडीयू ने कुछ डिमांड के साथ एक नया सियासी पेंच सरकार बनने के पहले ही फंसा दिया है। बता दें एनडीए में शामिल विभिन्न पार्टियों ने ये तो साफ कर दिया है कि वो नरेंद्र मोदी के साथ हैं। इस बीच एनडीए में शामिल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU) और पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी (TDP) ने बीजेपी की चिंता बढ़ा दी है।
जेडीयू ने कहा कि अग्निवीर योजना को लेकर फिर से सोचने की जरूरत है। समान नागरिक संहिता (UCC) पर सभी राज्यों से बातचीत की जानी चाहिए। वहीं, टीडीपी (TDP) केंद्र में कई अहम मंत्रालय चाहता है।
जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए कहा, ”अग्निवीर योजना को लेकर बहुत विरोध हुआ था। चुनाव में भी इसका असर देखने को मिला है। ऐसे में इस पर दोबारा विचार करने की जरूरत है। अग्निवीर योजना को लेकर नए तरीके से सोचने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि यूसीसी पर हमारा रुख पहले वाला ही है। यूसीसी को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने विधि आयोग के अध्यक्ष को चिट्ठी लिखते हुए कहा था कि जेडीयू इसके खिलाफ नहीं है, लेकिन सभी पक्षों से बात होनी चाहिए। इस रह सियासी पेंच फंसता नजर आ रहा है




















Discussion about this post