अब वह कितने दिन के लिए लंदन जाने वाले हैं और क्यों जाने वाले हैं इसके पीछे खबर आ रही है कि इलाज कराने लंदन जा रहे हैं।
ऐसे में तमाम राजनीतिक चर्चाओं के बीच सवाल यह भी उठना है कि नितीश बाबू बार-बार लंदन क्यों जाते हैं ?
आखिर ऐसी कौन सी बीमारी से ग्रसित हैं जिसके लिए उन्हें अपना देश छोड़ लंदन ही जाना पड़ता है यह सवाल भी अब उठ रहा है।
नई दिल्ली/न्यूज डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए की ओर से किंग मेकर बन कर उभरे नीतीश कुमार अब लंदन जाने वाले हैं। अब वह कितने दिन के लिए लंदन जाने वाले हैं और क्यों जाने वाले हैं इसके पीछे खबर आ रही है कि इलाज कराने लंदन जा रहे हैं। ऐसे में तमाम राजनीतिक चर्चाओं के बीच सवाल यह भी उठना है कि नितीश बाबू बार-बार लंदन क्यों जाते हैं आखिर ऐसी कौन सी बीमारी से ग्रसित हैं जिसके लिए उन्हें अपना देश छोड़ लंदन ही जाना पड़ता है यह सवाल भी अब उठ रहा है। बहरहाल, तमाम बातों के बीच फिलहाल मोदी 3.0 सरकार बनने में नितीश बाबू की अहम भूमिका है। जानकारी के अनुसार एनडीए की मीटिंग के बाद कल ही नीतीश कुमार का पटना लौटने का कार्यक्रम था, लेकिन नीतीश कुमार दिल्ली में ही रुक गए हैं। माना जा रहा है कि लंदन जाने से पहले नीतीश कुमार मोदी कैबिनेट में जेडीयू कोटे से शामिल होने वाले मंत्रियों की लिस्ट तैयार कर रहे हैं। इसके लिए बीजेपी के नेताओं से बातचीत करेंगे।
सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार अगले मंगलवार को लंदन निकलने वाले हैं। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के आगाज होने से पहले भी नीतीश कुमार लंदन चले गए थे। हालांकि, इस बार मोदी सरकार के शपथ ग्रहण के बाद वह लंदन निकल रहे हैं।
बताया यह जा रहा है कि नीतीश कुमार एक बार फिर से इलाज के लिए लंदन जा रहे हैं इसलिए मंत्री पद जैसे मुद्दों को सुलझाने के लिए दिल्ली में रुक गए हैं। दिल्ली की राजनीतिक गलियारों में कल से ही जेडीयू कोटे से कौन मंत्री बनेगा और कौन सा मंत्रालय मिलेगा, इसकी चर्चा हो रही है. एनडीए में शामिल अन्य घटक दलों ने भी मंत्री पद को लेकर जोर आजमाईश शुरू कर दिया है।
संभावना है कि लंदन दौरे से पहले नीतीश कुमार चुनाव के बाद रणनीतियों पर मंथन के लिए दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। सूत्र बता रहे हैं कि नीतीश कुमार की अनुपस्थिति में बिहार चीफ सेक्रेटरी को नीतीश कुमार अपना अधिकार दे कर जाएंगे। इस साल 7 मार्च को भी नीतीश कुमार लंदन रवाना हो गए थे। तब उनके साथ राज्यसभा सांसद संजय झा भी गए थे। इस बार भी माना जा रहा है कि संजय झा ही उनके साथ जा रहे हैं। हालांकि, सूत्र बताते हैं कि पिछले इंग्लैंड दौरे के बीच में ही नीतीश कुमार को भारत आना पड़ा था, क्योंकि चुनाव आय़ोग ने लोकसभा चुनाव 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया था।




















Discussion about this post