भोपाल/न्यूज डेस्क। मध्यप्रदेश में भाजपा ने इतिहास रच दिया है। इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने वचन को पूरा करते हुऐ पूरी 29 सीट पर कमल खिला दिया है। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा सीट पर भी कमल खिला दिया है। यहां पर नकुल नाथ चुनाव हार गए हैं। भाजपा के बंटी विवेक साहू ने उन्हें 113618 वोटों से हराया। यह लोकसभा क्षेत्र कमल नाथ का गढ़ कहा जाता है, लेकिन इस बार भाजपा यहां सेंध लगाने में सफल रही।
शिवराज सिंह 8 लाख से ज्यादा वोटों के से जीते
विदिशा लोकसभा से भाजपा के शिवराज सिंह 8,21, 408 वोट से जीते। बीजेपी को 1116460 वोट और कांग्रेस के प्रतापभानु शर्मा को 2,95,092 वोट मिले। एमपी में इसे कांग्रेस की सुरक्षित सीट माना जाता रहा है। इसके पहले भाजपा की 28 सीट थी,जो अब पूरी 29 हो गई हैं।




















Discussion about this post