नई दिल्ली/न्यूज डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे कुछ ऐसे आए की बीच पर अटक कर रह गए और किसी को भी बहुमत नहीं मिला। जिससे सत्ता पर कागज होने की जरूरत अब राजनीतिक दल अपनी ओर से भरसक लग रहे हैं। वहीं बहुमत हासिल करने और सत्ता पर काबिज होने के लिए इंडिया गठबंधन नीतीश कुमार का साथ चाह रही है, तो जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा, संयोजक पर माने नहीं, अब नीतीश को PM बनाना चाह रहे हैं। इंडिया गठबंधन ने 234 सीटें हासिल की, बीजेपी ने 240 और एनडीए ने 293 जिसमें नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने 12 और टीडीपी ने 16 सीटें हासिल की है। ऐसे में नीतीश कुमार का स्पोर्ट मांग रही इंडिया गठबंधन उन्हें पीएम बनने का ऑफर दे रही है। जिस पर केसी त्यागी ने साफ कर दिया कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन के साथ नहीं जाएंगे।
के सी त्यागी ने क्या कहा
जद (यू) नेता केसी त्यागी ने शुक्रवार को दावा किया कि जिन लोगों ने नीतीश कुमार को इंडिया ब्लॉक का राष्ट्रीय संयोजक बनाने से इनकार कर दिया था, वो अब उन्हें भारत का प्रधानमंत्री बनाने पर राजी है,उन्होंने कहा कि पार्टी ने इंडिया गठबंधन के इस ऑफर को खारिज कर दिया है। केसी त्यागी का यह बयान इन टिप्पणियों के बीच आया है कि इंडिया गठबंधन ने नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू को ऑफर भेजे हैं। हालांकि दोनों नेताओं ने मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखित समर्थन दे दिया है।
नीतीश कुमार की जेडीयू के सबसे वरिष्ठ राजनेताओं में से एक त्यागी ने कहा कि पार्टी ने इंडिया गठबंधन के नीतीश कुमार को पीएम बनाने के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है और वो मजबूती से एनडीए के साथ है। त्यागी ने कहा कि राजनीति का खेल ऐसा है कि जिन लोगों ने नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन का राष्ट्रीय संयोजक तक बनाने से इनकार कर दिया था, वो अब उन्हें पीएम बनाने की पेशकश कर रहे हैं,उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इंडिया गठबंधन में वापस नहीं जाएगी।
जनवरी में ममता बनर्जी ने जब गठबंधन के लिए संभावित पीएम उम्मीदवार के रूप में मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम पेश किया था उसके कुछ ही दिनों बाद इंडिया गठबंधन का साथ छोड़ कर नीतीश कुमार बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन में वापस आ गए थे। नीतीश कुमार और एन चंद्रबाबू नायडू की पार्टियों सहित बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के पास 293 सीटें हैं, जबकि बहुमत के लिए सिर्फ 272 सीटें चाहिए। वहीं इंडिया गठबंधन ने 234 सीटें जीतीं। जिसके भरोसे अंदर ही अंदर विपक्ष भी सरकार बनाने के सपने सजो रहा है, लेकिन यह अभी संभव नहीं हो पा रहा है।




















Discussion about this post