सोशल मीडिया पर तो अयोध्यावासियों पर तंज कसने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
लोकसभा चुनाव के चार जून को नतीजे आने के बाद से ही अयोध्यावासी कशमकश में हैं।
देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले उनके रिश्तेदार, मित्र फोन करके तरह – तरह के सवाल पूछ रहे हैं।
नई दिल्ली/न्यूज डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने के बाद प्रभु श्री राम जी की नगरिया श्री अयोध्या जी का माहौल बिल्कुल बदल चुका है। दरअसल, यह सब हुआ है यहां के परिणाम आने के बाद परिणाम उम्मीद के विपरीत आए हैं। इस पर सभी लोग हतप्रभ हैं हैरान है कि ऐसा कैसे हो गया। यहां पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने भाजपा के प्रत्याशी को हराया है जिसके बाद रामनगरी में रहने वाले अपने रिश्तेदारों और मित्रों को फोन पर उलाहना दे रहे हैं। चुनाव परिणाम आने के तीन दिन बाद भी यह दौर जारी है। सोशल मीडिया पर तो अयोध्यावासियों पर तंज कसने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लोकसभा चुनाव के चार जून को नतीजे आने के बाद से ही अयोध्यावासी कशमकश में हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले उनके रिश्तेदार, मित्र और अन्य संपर्की रोज फोन करके अलग-अलग तरह के सवाल पूछ रहे हैं। सबका लब्बोलुआब एक ही है कि आखिर ऐसा हो कैसे गया? वह भी जब 500 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद भाजपा के ही राज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों नव्य और भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई हो। यहां के स्थानीय लोग बताते हैं कि अयोध्या में भाजपा की हार के बाद से ही उनके दोस्तों के फोन आने शुरू हो गए। सभी ने जमकर कोसा और सब यही कहते रहे कि कैसे लोग हो जो राम को लाने वालों के भी नहीं हुए। बता दें अब अयोध्या में रहने वाले ज्यादातर लोग इन दिनों ऐसे ही चुभते हुए सवालों का सामना कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर भी छिड़ी है जंग
अयोध्या में भाजपा की हार को लेकर सोशल मीडिया पर शुरू हुई जुबानी जंग भी नहीं थम रही। कोई वीडियो और रील डालकर तो कोई संदेशों के माध्यम से अयोध्यावासियों पर कटाक्ष कर रहा है। एक खेमा लानत-मलानत कर रहा तो दूसरी तरफ का मोर्चा संभालने वाले इस पर सफाई देते हुए अपने बचाव में तर्क दे रहे हैं।
अयोध्या पहुंच रहे श्रद्धालु भी पूछ रहे सवाल
अयोध्या धाम में लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु भी यहां के दुकानदारों और पुजारियों से सवाल कर रहे हैं कि ऐसा कैसे हो गया। एक होटल व्यवसायी ने बताया कि दो दिनों से वे परेशान हैं। यहां जो भी पर्यटक आ रहे, सबसे पहले चुनावी नतीजे पर ही चर्चा कर रहे हैं। जवाब देते-देते थक गए हैं।
पूरी दुनिया में कर दिया नाम बदनाम
दुनियाभर में अयोध्या का नाम बदनाम हुआ। इससे आहत तो अयोध्यावासी भी हैं। रामनगर की रहने वाली मालती तिवारी ने लिखा कि अयोध्या वालों ने पूरे देश में अपना नाम खराब कर लिया है, जबकि यह अवसर था प्रभु श्री राम के लिए अपनी आस्था का पूरी दुनिया में भाव प्रकट करने का, लेकिन इस अवसर को भी अयोध्या वासियों ने हमेशा के लिए गवां दिया है।




















Discussion about this post