नई दिल्ली न्यूज डेस्क। इस्लाम में “हज” के पांच बुनियादों में से एक है। मुसलमानों के लिए कम से कम एक बार हज अनिवार्य है। गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, सऊदी हज और उमराह मंत्री तौफीक अल-रबिया ने कहा कि “इस साल के हज के लिए दुनिया के विभिन्न देशों से लगभग 1.2 मिलियन तीर्थयात्री” पहले ही सऊदी अरब पहुंच चुके हैं।
नियम तोड़ना महंगा पड़ेगा
सऊदी अरब ने इस साल हजियों के लिए नए लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने कहा है कि हज के दौरान नियमों को तोड़ने वालों को कड़ी सजा दी जाएगी। मंत्रालय ने कहा है कि सऊदी के नागरिक, वहां रहने वाले और हज के लिए गए लोग मक्का में अगर हज के नियमों और दिशा निर्देशों का उल्लंघन करते पकड़े गए तो उन पर 2,666 डॉलर (2 लाख 22 हजार 651 रुपये) का जुर्माना लगाया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जो विदेशी सऊदी में रह रहे हैं और वो मक्का में हज नियमों का उल्लंघन करते हैं तो उन्हें सऊदी से वापस भेज दिया जाएगा।
हज के लिए ये हैं दिशा-निर्देश
इस साल 14-19 जून के बीच हज किया जा रहा है। सऊदी अरब ने पिछले महीने ही हज को लेकर दिशा निर्देश जारी किए थे। हज और उमराह मंत्रालय ने कहा था कि सभी हाजियों के पास Nusuk हज प्लेटफॉर्म से लिया गया हज परमिट होना जरूरी है। बिना परमिट हज करना अवैध माना जाएगा।
हज की यह शर्तें
ऐप पर रजिस्ट्रेशन ताकि यह पता चल सके कि आपका सभी तरह का टीकाकरण हुआ है या नहीं।
सऊदी अरब के अंदर रह रहे लोगों ने पिछले पांच सालों के अंदर कोविड-19 वैक्सीन, इन्फ्लूएंजा वैक्सीन और मेनिनजाइटिस का वैक्सीन लिया हो।
हज के लिए आ रहे विदेशियों को अपने आगमन से कम से कम 10 दिन पहले या पिछले पांच सालों में Neisseria meningitidis का वैक्सीन लगवाना जरूरी है। उनका पोलियो टीकाकरण भी जरूरी है।
हज यात्रियों के लिए सामान्य शर्तें
वैध पासपोर्ट।
न्यूनतम 12 साल की उम्र।
कोविड-19, सीजनल फ्लू, और मेनिनजाइटिस का वैक्सीन।
एक हेल्थ सर्टिफिकेट जो बताता हो कि हज यात्री सभी तरह के संक्रामक रोगों से मुक्त है।
सिंध में बनेगा करतारपुर जैसा कॉरिडोर, हिंदू और जैन धर्म के लोग भी अपने मंदिरों को देखने जा सकेंगे।




















Discussion about this post