न्यूज डेस्क। दुनिया में तकनीकी क्षेत्र और संचार के क्षेत्र में तेजी से हो रहे नितनए बदलाव के बीच सुरक्षा बेहद जरूरी हो गई है। खासतौर से जब आप अपनी आपाधापी भरी जिंदगी में बहुत ज्यादा व्यस्त है और ऐसे में बच्चे यदि मोबाइल गैजेट्स और टैबलेट में व्यस्त हैं तो इनकी जानकारी होना भी बहुत जरूरी है, जो ज्यादातर लोगों को शायद नहीं होती है। बच्चे आपके क्या देख रहे हैं। हाल के कुछ सालों में ओटीटी प्लेट फॉर्म आए हैं तब से तो सभी अपनी पसंद का कंटेंट फोन में ही देख लेते हैं लेकिन बच्चों के हाथ में मोबाइल पहुंचने से इंटरनेट पर एडल्ट कंटेंट तक उनकी पहुंच बेहद आसान हो गई है। जो शायद बच्चों के लिहाज से बहुत खतरनाक है। अब सवाल उठता है कि इससे कैसे बच्चों को दूर रखा जाए।
अब घबराने की जरूरत नहीं एडल्ट कंटेंट ब्लॉक हो सकता है। आईए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया किस तरह से एडल्ट कंटेंट को ब्लॉक किया जा सकता है।
जानें,फोन में कैसे ब्लॉक करें एडल्ट कंटेंट?
- इसके लिए आपको सबसे पहले फोन की सेटिंग में जाना है।
- इसके बाद आपको सर्च बार में प्राइवेट DNS सर्च करना है।
- यहां आपको प्राइवेट DNS के ऑप्शन पर टैप करना है।
- इधर से आपको एक नया प्राइवेट DNS क्रिएट करना है।
- इसके बाद यहां बॉक्स में family.adguard-dns.com टाइप करना होगा।
- इस प्राइवेट DNS को सेव कर दें।
- बस इतना करते ही फोन पर सभी एडल्ट कंटेंट ब्लॉक हो जाएंगे।
वीडियो से जानें इस ट्रिक के बारे में




















Discussion about this post