न्यूज डेस्क। मध्यप्रदेश के सीहोर स्थित #कुबरेश्वर धाम के पंडित प्रदीप मिश्रा ने राधारानी को दिए हुए बयान पर नाक रगड़ कर माफी मांग ली है।कहा कि मेरी वाणी और मेरे शब्दों से अगर कोई दु:ख पहुंचा है तो वह माफी मांगते हैं। इसके साथ ही उन्होंने ब्रजवासियों से भी माफी मांगी है।पंडित प्रदीप मिश्रा ने एक कथा के दौरान कह दिया था कि राधा जी #बरसाना की रहने वाली नहीं थी। बरसाना तो राधा रानी के पिता #ब्रसभानु जी की कचहरी थी। जहां वह साल में एक बार जाती थी। आगे उन्होंने कहा था कि राधा रानी का विवाह किसी अनन्य घोष के साथ हुआ था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। जैसे ही यह वीडियो प्रेमानंद जी महाराज के संज्ञान में आया उन्होंने इस पर नाराजगी व्यक्त की। प्रेमानंद जी महाराज ने कहा कि एक भागवत प्रवक्ता लाडली जू के बारे में बोल रहा है। लाडली जू के बारे में बिना जाने उसे बोलने का अधिकार नहीं है। गुस्से में #प्रेमानंद जी महाराज ने प्रदीप मिश्रा को कहा था कि तुझे नर्क में जाने से कोई नहीं रोक पाएगा। तुम्हें शर्म आनी चाहिए, उन्हीं का यश खाकर जीते हो और ऐसी बातें करते हो। यह विवाद काफी बढ़ गया था जो अब #कथावाचक मिश्रा के माफ़ी मांगने के बाद ही शांत हुआ है।
#पंडितप्रदीपमिश्राकुबेश्वेशरधामसीहोरmp




















Discussion about this post