मध्यप्रदेश के जबलपुर में सिख समाज ने सड़कों पर उतरकर फिल्म का विरोध किया। सिख संगत ने काली पट्टी बांधकर इमरजेंसी फिल्म का विरोध जताया। सिखों ने कलेट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
मुंबई/न्यूज डेस्क। फिल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार भी अपनी बयानों को लेकर नहीं बल्कि अपनी हाल ही में रिलीज होने जा रही फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में हैं। इसे लेकर विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों इस मसले से जुड़े एक वीडियो को रीट्वीट करते हुए कंगना ने महाराष्ट्र के डीजीपी के साथ ही हिमाचल और पंजाब की पुलिस को टैग किया है और उनसे मदद की मांग की है। बता दें कि 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म इमरजेंसी में कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं। रिलीज से पहले इस फिल्म पर जमकर विवाद हो रहा है।धमकी देने वालों ने क्या कहा? सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें एक व्यक्ति को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “आप अपनी पिक्चर रिलीज करते हो तो सरदारों ने आपको चप्पल मारनी है। लाफा तो आपने खा लिया। मैं एक बहुत ही गर्वित भारतीय हूं। अगर मैं आपको अपने देश और अपने महाराष्ट्र में कहीं भी देखूंगा, तो मैं यह सिर्फ एक सिख और एक गर्वित मराठी के तौर पर ही नहीं कह रहा हूं, बल्कि मेरे सभी हिंदू, ईसाई और मुस्लिम भाई भी आपका चप्पलों से स्वागत करेंगे। इसके बाद कंगना रनाउत फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में हैं।
जबलपुर में फिल्म का विरोध
मध्यप्रदेश के जबलपुर में सिख समाज ने सड़कों पर उतरकर फिल्म का विरोध किया। सिख संगत ने काली पट्टी बांधकर इमरजेंसी फिल्म का विरोध जताया। सिखों ने कलेट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के जरिये उन्होंने इमरजेंसी फिल्म पर प्रतिबंध लगाये जाने की मांग की है।
आरोप है कि फिल्म में कथित तौर पर सिख समुदाय के चरित्र और इतिहास को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश की गई है।सिख समाज फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद भड़का हुआ है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने हरियाणा हाईकोर्ट में फिल्म के खिलाफ जनहित याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता का कहना है कि इमरजेंसी फिल्म सिख समुदाय के प्रति नफरत को बढ़ावा देगी। इसे तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया जाए।



















Discussion about this post