• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result
tmmirror | Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
No Result
View All Result
Home State

कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने संभाला अध्यक्ष का कार्यभार 

tmmirror_site by tmmirror_site
September 12, 2024
in State
0
कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने संभाला अध्यक्ष का कार्यभार 
494
SHARES
1.4k
VIEWS
FacebookTwitter

भोपाल/न्यूज डेस्क। मध्यप्रदेश सरकार के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री दोलिप जायसवाल ने बुधवार को संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम लिमिटेड एवं मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन ने 10 सितंबर को निगम, मंडलों, समितियों, परिषदों , प्राधिकरणों एवं अन्य संस्थाओं के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष , संचालक, सदस्यों के पूर्व में किए गए मनोनयन को निरस्त किए जाने का आदेश जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि जिन उपक्रमों के अध्यक्ष का कार्यभार विभागीय अपर मुख्य सचिव , प्रमुख सचिव या सचिव ने प्राप्त किया था, उनके कार्यभार अब भारसाधक मंत्री को सौंपा जाना है। साथ ही कि ऐसे उपक्रम जिनके नियमों में अध्यक्ष की नियुक्ति या मनोनयन की कोई विशेष व्यवस्था है, वहाँ अध्यक्ष का प्रभार उसी प्राधिकारी के पास रहेगा, जिसका उल्लेख नियमों में है।

इसके बाद राज्य शासन ने 11 सितंबर को संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम लिमिटेड एवं मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष का प्रभार कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री जायसवाल को सौंपे जाने का आदेश जारी किया। आदेश जारी होने के बाद राज्यमंत्री श्री जायसवाल संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम लिमिटेड एवं मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड पहुंचकर अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया।

मंत्री श्री जायसवाल ने पदभार ग्रहण करने के बाद संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम लिमिटेड के एमडी श्री मोहित बुंदस और मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के एमडी श्री माल सिंह भयडिया से निगम व बोर्ड में होने कार्यों के संबंध में चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Previous Post

एमपी के जबलपुर शहर में एक कॉलेज की 70 लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का खेल उजागर

Next Post

‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ के प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट से मंजूरी मिली

Next Post
‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ के प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट से मंजूरी मिली

'वन नेशन-वन इलेक्शन' के प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट से मंजूरी मिली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist