• Latest
  • Trending
  • All
  • Business
  • Politics
  • World
  • Lifestyle
‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ के प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट से मंजूरी मिली

September 18, 2024
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपालक सम्मेलन में न्याय संहिता आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

October 3, 2026
एशियन गेम्स-2026 के गोल्ड मेडल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हरा कर जापान में फहराया स्वर्णिम परचम

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर खादी ग्रामोद्योग भवन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. यादव, राष्ट्रपिता को नमन किया

October 2, 2026 - Updated on October 3, 2026
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की राजा भोज विमानतल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की अगवानी

नई दिल्ली में सीएम मोहन यादव ने की पीएम मोदी से भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

October 1, 2026
MP त्विषा शर्मा केस : पूर्व जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज एक्ट की धारा हटी,अगली सुनवाई 8 अक्तूबर को

September 30, 2026
मध्य प्रदेश भाजपा के प्रभारी बिप्लब कुमार देब और सह प्रभारी रेखा वर्मा आज से दो दिन भोपाल में रहेंगे

देश के प्रगति-50 शहरों में शामिल हुए इंदौर, भोपाल और उज्जैन

September 29, 2026
मेरे गुरु भाई की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में हुई, सामान्य नहीं हुई

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 में पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद में हाईकोर्ट में समझौते से समाधान, 3 फीट हिस्सा हटाने पर बनी सहमति; पथराव और लाठीचार्ज के बीच हुई कार्रवाई

September 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, October 4, 2026
Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror
  • Login
  • Home
  • National
    • World
    • sports
  • State
  • Business
  • Lifestyle/Religion
  • Entertainment
No Result
View All Result

Home Featured

‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ के प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट से मंजूरी मिली

15 राजनीतिक दल कर रहे विरोध, 32 का मिला समर्थन

tmmirror_site by tmmirror_site
September 18, 2024
in Featured, National
Reading Time: 1 min read
A A
0
‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ के प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट से मंजूरी मिली
FacebookTwitter

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व वाली समिति ने वन नेशन वन इलेक्शन की संभावनाओं पर मार्च में अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। इस रिपोर्ट में जो सुझाव दिए गए हैं, उसके मुताबिक पहले कदम के रूप में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराए जाने चाहिए।

नई दिल्ली/न्यूज डेस्क। भारत में ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ के प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। अब संसद में इसे शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा। बता दें कि इस पर कोविंद कमेटी ने रिपोर्ट दी है।
‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ के प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है और संसद में इसे शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा। इस पर कोविंद कमेटी ने रिपोर्ट दी है। बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व वाली समिति ने वन नेशन वन इलेक्शन की संभावनाओं पर मार्च में अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। इस रिपोर्ट में जो सुझाव दिए गए हैं, उसके मुताबिक पहले कदम के रूप में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराए जाने चाहिए। समिति ने आगे सिफारिश की है कि लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव एक साथ संपन्न होने के 100 दिन के भीतर स्थानीय निकाय चुनाव भी हो जाने चाहिए। इससे पूरे देश में एक निश्चित समयावधि में सभी स्तर के चुनाव संपन्न कराए जा सकेंगे। वर्तमान में, राज्य विधानसभाओं और लोकसभा के चुनाव अलग-अलग आयोजित किए जाते हैं।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंबे समय से वन नेशन वन इलेक्शन की वकालत करते आए हैं। पीएम मोदी ने कहा था,’मैं सभी से एक राष्ट्र एक चुनाव के संकल्प को हासिल करने के लिए एक साथ आने का अनुरोध करता हूं, जो समय की मांग है। लोकसभा चुनाव से पहले आजतक से विशेष बातचीत में पीएम मोदी ने इस मुद्दे पर कहा था कि सरकारों के पूरे पांच साल के कार्यकाल के दौरान चुनाव ही नहीं होते रहने चाहिए। उन्होंने कहा था, ‘मैं हमेशा कहता हूं कि चुनाव सिर्फ तीन या चार महीने के लिए होने चाहिए। पूरे 5 साल राजनीति नहीं होनी चाहिए। इससे चुनावों का प्रबंधन करने वाले खर्च में कटौती होगी।
उल्लेखनीय है कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अगुवाई बनी समिति ने 62 राजनीतिक पार्टियों से संपर्क किया था। इनमें से 32 ने एक देश, एक चुनाव का समर्थन किया था,जबकि, 15 पार्टियां इसके विरोध में थीं। 15 ऐसी पार्टियां थीं, जिन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था।
केंद्र की एनडीए सरकार में बीजेपी के अलावा चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी, नीतीश कुमार की जेडीयू और चिराग पासवान की एलजेपी (आर) बड़ी पार्टियां हैं। जेडीयू और एलजेपी (आर) तो एक देश, एक चुनाव के लिए राजी हैं, जबकि टीडीपी ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया है। जेडीयू और एलजेपी (आर) ने एक देश, एक चुनाव का ये कहते हुए समर्थन किया था कि इससे समय और पैसे की बचत हो सकेगी। वहीं कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, सीपीएम और बसपा समेत 15 पार्टियों ने इसका विरोध किया था,जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा, टीडीपी, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग समेत 15 पार्टियों ने कोई जवाब नहीं दिया था। अब एक बार फिर इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने – सामने है।सभी की अपनी- अपनी राय है।

#onenationoneelection#newsIndia#elction commission #PMModi#president #ModiSarkar #Rashtrapatiramnathkovind

Previous Post

कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने संभाला अध्यक्ष का कार्यभार 

Next Post

स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत और विकसित भारत के निर्माण के लिये आगे बढ़ें : राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु

Related Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपालक सम्मेलन में न्याय संहिता आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोपालक सम्मेलन में न्याय संहिता आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

by Rakesh Mishra
October 3, 2026
0

डिजिटल डेस्क न्यूज़/भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित गोपालक...

एशियन गेम्स-2026 के गोल्ड मेडल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हरा कर जापान में फहराया स्वर्णिम परचम

एशियन गेम्स-2026 के गोल्ड मेडल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हरा कर जापान में फहराया स्वर्णिम परचम

by Rakesh Mishra
October 3, 2026
0

भारत ने गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान को हरा दिया है। भारत ने 19 रनों से यह मुकाबला अपने नाम...

नई दिल्ली में सीएम मोहन यादव ने की पीएम मोदी से भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

नई दिल्ली में सीएम मोहन यादव ने की पीएम मोदी से भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

by Rakesh Mishra
October 1, 2026
0

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने...

MP त्विषा शर्मा केस : पूर्व जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज एक्ट की धारा हटी,अगली सुनवाई 8 अक्तूबर को

MP त्विषा शर्मा केस : पूर्व जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज एक्ट की धारा हटी,अगली सुनवाई 8 अक्तूबर को

by Rakesh Mishra
September 30, 2026
0

जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान सीबीआई की तरफ से एकलपीठ को बताया गया कि साक्ष्य नहीं मिलने के कारण...

Next Post
स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत और विकसित भारत के निर्माण के लिये आगे बढ़ें : राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु

स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत और विकसित भारत के निर्माण के लिये आगे बढ़ें : राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु

Discussion about this post

Advertisement

Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Paper Today | The Mahakoshal Mirror

Copyright © 2026 TMMIRROR Designed and Developed by AjayGupta

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist