केरल कर्नाटक के बाद महाराष्ट्र में मामलों में वृद्धि देखी जा रही
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कोविड-19 के 38 मामले सामने आए
नई दिल्ली/डिजिटल डेस्क न्यूज़।भारत में कोविड-19 के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। केरल कर्नाटक के बाद महाराष्ट्र में मामलों में वृद्धि देखी जा रही है और कुछ राज्यों में मौतें भी हुई हैं। देश में 1009 एक्टिव मरीज हैं और दो दिनों में दो मौतें हुई हैं। महाराष्ट्र में 43 नए मामले सामने आए हैं जिनमें ठाणे में 21 वर्षीय मरीज की जान चली गई।महाराष्ट्र में कोविड 19 के 43 नए मामले सामने आए हैं। मामलों में इजाफे के साथ ही ठाणे में 21 वर्षीय कोविड मरीज की मौत हो गई। मरीज को ठाणे के छत्रपति शिवाजी महाराज कलवा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।कर्नाटक के बेंगलुरु में कई अंगों के काम करना बंद कर देने के कारण गंभीर बीमारियों से पीड़ित 84 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है और शनिवार को उनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शहर के व्हाइटफील्ड निवासी की मौत 17 मई को कई अंगों के काम करना बंद कर देने के कारण हुई थी।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कोविड-19 के 38 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 32 बेंगलुरु में हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कई राज्यों, मुख्य रूप से केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक आदि में सामने आए कोविड-19 मामलों के संबंध में मामले की समीक्षा की। एएनआई के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह देखा गया है कि इनमें से ज़्यादातर मामले गंभीर नहीं हैं और घर पर ही देखभाल की जा रही है।



















Discussion about this post