सूर्या ने 39 गेंद में 57 रन बनाकर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा
स्पोर्ट डेस्क न्यूज़। भारत के धुरंधर बल्लेबाज मिस्टर 360 के नाम से मशहूर सूर्य कुमार यादव का शानदार फॉर्म पंजाब किंग्स के खिलाफ जयपुर में मुंबई के आखिरी लीग मुकाबले में भी जारी रहा। सूर्या ने 39 गेंद में 57 रन बनाकर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। अपनी शानदार बल्लेबाजी से उनका रिकार्ड ध्वस्त कर दिया है। सूर्य कुमार ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से 6 चौके और 2 छक्के जड़े। ये सूर्या का सीजन में पांचवां अर्धशतक रहा। अपनी इस अर्धशतकीय पारी के दौरान सूर्य कुमार यादव ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए लेकिन उन्होंने क्रिकेट के भगवान सूर्य कुमार यादव का मुंबई इंडियन्स के लिए बनाया 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में 14 मैच में 5 बार नाबाद रहते हुए 71.11 के औसत और 167.98 के स्ट्राइक रेट से 640 रन बना लिए हैं। जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं। नाबाद 73 रन सूर्या का सीजन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
#सूर्यकुमार यादव #सचिनतेंदुलकर को पछाड़कर #मुंबईइंडियन्स के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। सचिन तेंदुलकर ने साल 2010 में 618 रन सीजन में बनाए थे। सूर्या ने सचिन को लीग मैचों में ही पीछे छोड़ दिया है।सूर्य कुमार यादव आईपीएल में दो बार 600 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने साल 2023 में 16 पारियों में 605 रन मुंबई के लिए खेलते हुए बना थे। उसके बाद उन्होंने साल 2025 में भी 640 रन अपने खाते में जोड़ लिए हैं।


