– ग्वालियर पहुंचे सिंधिया ने कहा कि विकलांग शब्द की जगह अब हम सब दिव्यांग शब्द का उपयोग करते हैं।
ये किस हद तक जाएंगे, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।
भोपाल/ डिजिटल डेस्क न्यूज़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घोड़े वाले उदाहरण देकर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को नसीहत देना,अब उल्टा पड़ता नजर आ रहा है। राहुल के घोड़े वाली बात पर ग्वालियर पहुंचे सिंधिया ने कहा कि विकलांग शब्द की जगह अब हम सब दिव्यांग शब्द का उपयोग करते हैं।
इसका मतलब वे लोग जिन्हें भगवान का विशेष आशीर्वाद होता है, उन्हें तो हमें प्रणाम करना चाहिए, लेकिन राहुल गांधी उनको लेकर अपशब्द उपयोग करते हैं। ये किस हद तक जाएंगे, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।
इस अवसर पर सिंधिया ने बताया कि देश में सैटेलाइट कनेक्टविटी बढ़ाने के लिए जल्द ही एक और लाइसेंस दिया जा रहा हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टविटी और बढ़ेगी। इसके बाद इसका स्पेक्ट्रम भी दिया जाएगा। इसके बाद ये सुविधा भी तेजी से बढ़ेगी।
मुझे विश्वास हैं कि भारत में ग्राहकों की श्रेणी विश्व के ग्राहकों की श्रेणी से आगे निकलेगी।
उल्लेखनीय है कि कभी कांग्रेस में रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया, राहुल गांधी के सबसे नजदीकी रहे लेकिन अब सिंधिया भारतीय जनता पार्टी में और मोदी सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री हैं।




















Discussion about this post