– संभावित गठबंधन और फिर से साथ आने की अटकलों को हवा मिल रही
– शिवसेना (उद्धव गुट) के मुखपत्र “सामना” अखबार में दोनों नेताओं की पुरानी तस्वीर पहले पन्ने पर छपी
– मेरे शिवसैनिकों के मन में कोई भ्रम नहीं है: उद्धव ठाकरे
डिजिटल डेस्क न्यूज़। महाराष्ट्र में अभी चुनावी मौसम नहीं है लेकिन यहां ठाकरे ब्रदर्स के बीच कुछ नया होने के संकेत मिल रहे हैं। महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के एक होने की चर्चा जोर पकड़ रही है। यहां संभावित गठबंधन और फिर से साथ आने की अटकलों को हवा मिल रही है। शिवसेना (उद्धव गुट) के मुखपत्र “सामना” अखबार में दोनों नेताओं की पुरानी तस्वीर पहले पन्ने पर छपी है। इसके साथ ही मराठी में हेडलाइन लिखा है, जिसका हिंदी अनुवाद है, “महाराष्ट्र के मन में जो है, वही होगा, चर्चा शुरू हो गई है… बेताब हैं।”
पिछले कुछ दिनों से चर्चा चल रही है कि नगर निगम चुनाव से पहले दोनों भाई फिर साथ आएंगे। बीते दिन उद्धव ठाकरे ने मनसे के साथ शिवसेना (UBT) के गठबंधन की अटकलों पर कहा, “महाराष्ट्र की जनता के मन में जो होगा, वही होगा। मैंने आपको एक ही वाक्य में बता दिया। हम इस संबंध में सभी बारीकियों की जांच कर रहे हैं।”
उन्होंने कहा, “मैं आपको सिर्फ संदेश नहीं, बल्कि लाइव समाचार दूंगा। मेरे शिवसैनिकों के मन में कोई भ्रम नहीं है। इसलिए, संदेश देने की बजाय, हम जो समाचार देना चाहते हैं, वह देंगे। हालांकि अभी स्पष्ट रूप से फ्रंट पर आकर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन सियासी अटकलों को बाजार गर्म हो चुका है।




















Discussion about this post