– पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने X पर लिखी भावुक पोस्ट कहा
– अस्वस्थता के चलते लंबे समय से अस्पताल में भर्ती हैं मलिक
– सोशल मीडिया एक्स पर लिखीं चौंकाने वाली बातें
डिजीटल डेस्क न्यूज़।जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। इससे पहले सीबीआई ने सत्यपाल मलिक और 6 अन्य लोगों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। उनके खिलाफ कीरु हाइड्रो प्रोजेक्ट से जुड़े कथित करप्शन केस में मामला दर्ज किया गया था।
वहीं अब सत्यपाल मलिक ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट की है। इस पोस्ट में उन्होंने कहा है कि “मैं रहूं या ना रहूं इसलिए अपने देशवासियों को सच्चाई बताना चाहता हूं।
सत्यपाल मलिक ने एक्स पर लिखा, “नमस्कार साथियों। मैं पिछले लगभग एक महीने के अस्पताल में भर्ती हूं और किडनी की समस्या से जूझ रहा हूं। परसों सुबह से मैं ठीक था, लेकिन आज फिर से मुझे ICU में शिफ्ट करना पड़ा। मेरी हालत बहुत गंभीर होती जा रही है। मैं रहूं या ना रहूं इसलिए अपने देशवासियों को सच्चाई बताना चाहता हूं।”
उन्होंने आगे कुछ चौंकाने वाली बातें लिखीं
उन्होंने आगे लिखा, “जब गवर्नर के पद पर था तो उस समय मुझे 150-150 करोड़ रूपए की रिश्वत की पेशकश भी हुई, परंतु में मेरे राजनीतिक गुरु किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरणसिंह जी की तरह ईमानदारी से काम करता रहा ओर मेरा ईमान वो कभी डिगा नहीं सकें। जब मैं गवर्नर था उस समय किसान आंदोलन भी चल रहा था, मैंने बगैर राजनीतिक लोभ लालच के पद पर रहते हुए किसानों की मांग को उठाया। फिर महिला पहलवानों के आंदोलन में जंतर-मंतर से लेकर इंडिया गेट तक उनकी हर लड़ाई में उनके साथ रहा है।




















Discussion about this post