लोकसभा के उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने का किया आग्रह
इस पद को खाली रखना भारत की लोकतांत्रिक राजनीति के लिए अच्छा नहीं
पहली से सोलहवीं लोकसभा तक प्रत्येक सदन में एक उपाध्यक्ष रहा है…
डिजिटल डेस्क न्यूज़/पॉलिटिक्स। देश का मुख्य विपक्ष मोदी सरकार को घेरने का का कोई मौका नहीं छोड़ती है। अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे लोकसभा के उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने का आग्रह किया। खरगे ने कहा कि इस पद को खाली रखना भारत की लोकतांत्रिक राजनीति के लिए अच्छा नहीं है और यह संविधान के प्रविधानों का भी उल्लंघन है। खड़गे ने कहा कि पहली से सोलहवीं लोकसभा तक प्रत्येक सदन में एक उपाध्यक्ष रहा है।
उन्होंने कहा कि इस पद का खाली रखना ”भारत की लोकतांत्रिक राजनीति के लिए अच्छा नहीं है और यह संविधान के प्रविधानों का भी उल्लंघन है।”
उन्होंने कहा, ”प्रिय प्रधानमंत्री जी, मैं लोकसभा में उपाध्यक्ष के रिक्त पद को लेकर व्याप्त अत्यंत चिंताजनक मामले की ओर आपका ध्यान आकृष्ट करने के लिए लिख रहा हूं। संविधान के अनुच्छेद 93 में लोकसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों के चुनाव का प्रविधान है। संवैधानिक रूप से उपाध्यक्ष, अध्यक्ष के बाद सदन का दूसरा सबसे बड़ा पीठासीन अधिकारी होता है।




















Discussion about this post