– खराब लाइफस्टाइल हार्ट डिजीज की सबसे बड़ी वजह
– हार्ट अटैक के मामलों में पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ोतरी हुई
– योग बीपी, वजन, स्ट्रेस जैसे कई फैक्टर्स को करता है कंट्रोल
डिजिटल डेस्क न्यूज़/ लाइफस्टाइल। कहा जाता है सेहत बेहतर तो सब बेहतर… लेकिन आज की व्यस्तता भरी लाइफस्टाइल में खराब लाइफस्टाइल और डाइट की वजह से यदि कोई सबसे ज्यादा शिकार हो रहा है तो वह हार्ट डिजीज से यह एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है, जिससे लाखों लोग ग्रसित हैं।
हार्ट अटैक के मामलों में भी पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपने हार्ट का बेहतर ध्यान रखें। हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में योग काफी मददगार हो सकता है।
दरअसल, योग बीपी, वजन, स्ट्रेस जैसे कई फैक्टर्स को कंट्रोल करने में मदद करता है, जो दिल की बीमारी का कारण बन सकती हैं। इसलिए रोजाना सुबह कुछ मिनट निकालकर योग करना आपके दिल के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
आपके हार्ट के लिए 3 आसान योगासन हैं
जानिए इसे कैसे करें..?
आप पेट के बल लेट जाएं और हाथों को कंधों के नीचे रखें।
सांस लेते हुए छाती को ऊपर उठाएं, लेकिन नाभि के बाद का हिस्सा जमीन से लगा रहने दें।
कुछ सेकंड इसी पोजिशन में रहकर नॉर्मल सांस लेने की कोशिश करें।
इसके बाद धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए वापस शुरुआती पोजिशन में आ जाएं।
उल्लेखनीय है कि घर के बड़े -बुजुर्ग और विशेष रूप से चिकित्सक भी प्रतिदिन योग करने की सलाह देते हैं। वाकई यदि जीवन में योग को विशेष रूप से शामिल कर लिया जाए, तो काफी रोगों से मुक्त रहा जा सकता है। इसलिए कहा भी जाता है योग करें मस्त रहें स्वस्थ रहें।




















Discussion about this post