लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई हुए पदोन्नत, बेटी ने लिखा इमोशनल पोस्ट
4 जून को श्री घई उत्तर युद्ध सेवा मेडल (UYSM) से नवाजा गया
डिजिटल डेस्क न्यूज़/नेशनल। ऑपरेशन सिंदूर के सुपर हीरो वीर योद्धा लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई का सम्मान हुआ। ऑपरेशन सिंदूर भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की अगवाई करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई एक बार फिर चर्चा में हैं। गौरतलब है कि गत 4 जून को श्री घई उत्तर युद्ध सेवा मेडल (UYSM) से नवाजा गया था। साथ ही सोमवार को उन्हें डीजीएमओ के साथ-साथ डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (स्ट्रैटजी) भी नियुक्त कर दिया गया है। इस बीच लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई की बेटी शरण घई ने पिता के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने पिता को “कूल” पिता कहा है। एक पिता और बेटी के बीच रिश्ते को लेकर यह इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर सुर्खी बनी हुई है।




















Discussion about this post